{"_id":"6652d2fa5605803c010c8ddf","slug":"old-man-hanged-himself-at-home-under-the-influence-of-alcohol-police-is-investigating-anuppur-news-c-1-1-noi1222-1735375-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: शराब के नशे में वृद्ध ने घर में लगाई फांसी, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: शराब के नशे में वृद्ध ने घर में लगाई फांसी, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू
Sun, 26 May 2024 02:58 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 02:58 PM IST
सार
शराब के नशे में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह शराब पीने का आदी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर कोतवाली थाना अंतर्गत परसवार गांव के बकानटोला में 50 वर्षीय वृद्ध ने शराब की नशे में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक आदतन शराबी था, वह आए दिन परिजनों और अन्य लोगों से लड़ाई झगड़ा भी करता रहता था। घटना की जानकारी लगने पर पर पत्नी और पड़ोसियों ने उसे फांसी से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार राजपाल सिंह बघेल पिता माधव सिंह शराब पीने का आदी था। उसने अपने घर में लाईलोन की रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर दी। इस बीच पड़ोस में मजदूरी का काम कर रही पत्नी गायत्री सिंह पानी पीने के लिए पहुंची तो उसने उसे फंदे पर लटका देखा। शव को उतारकर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घाषित कर दिया।
विज्ञापन
