{"_id":"658eaf649986fbd4ba0b496f","slug":"mp-news-trader-was-selling-meat-in-the-open-when-npa-took-action-to-seize-it-he-snatched-the-meat-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: व्यापारी खुले में बेच रहा था मांस, नपा ने जब्ती की कार्रवाई की तो वाहन से छीन कर ले भागा मांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: व्यापारी खुले में बेच रहा था मांस, नपा ने जब्ती की कार्रवाई की तो वाहन से छीन कर ले भागा मांस
Fri, 29 Dec 2023 05:07 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 29 Dec 2023 05:07 PM IST
सार
अनूपपुर नगर पालिका टीम ने खुले में मांस विक्रय पर कार्रवाई की है। मामला तब हैरान करने वाला हो गया, जब नपा की टीम से ही व्यापारी जब्त मांस छीनकर ले गया। अब नपा ने पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
अनूपपुर नगर पालिका टीम को धमकाकर जब्त मांस छीन लेने का मामला सामने आया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अनूपपुर में एक अलग ही मामला सामने आया है। खुले में मांस विक्रय पर कार्रवाई के लिए गई टीम से जब्त मांस को व्यापारी लेकर भाग गया। टीम को धमकाया भी गया है। अब नगर पालिका की टीम ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार अनूपपुर नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को वार्ड क्रमांक 10 स्थित ऊजीर बगीचा के पास रह रहे सुनील कुमार राने पिता रामगुलाम द्वारा अवैध रूप से खुले में सूअर के मांस की बिक्री की जा रही थी। जिस पर जब्ती की कार्रवाई करने नगर पालिका कार्यालय से टीम मौका स्थल पर गया हुआ था। वाहन में रखकर जैसे ही मांस को नष्ट करने के लिए लाया जा रहा था तभी व्यापारी ने ट्रैक्टर पर चढ़कर चालक को धमकाया और जब्त मांस को अपने साथ लेकर भाग गया। इस मामले में नगर पालिका ने व्यापारी द्वारा किए गए इस कृत्य पर कोतवाली पुलिस को पत्र लिखते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई
नगर परिषद अनूपपुर के सीएमओ अनंत धुर्वे का कहना है कि कार्रवाई में इस तरह की घटना सामने आई थी। हमारे द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाना प्रभारी को पत्र जारी किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोतवाली द्वारा इस पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।