फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   MP News: Motorcycle and cyclist collided in Anuppur; Bike rider killed in accident

MP News: अनूपपुर में मोटरसाइकिल और साइकिल सवार टकराए; हादसे में बाइक सवार की गई जान

Sun, 11 Feb 2024 04:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 11 Feb 2024 04:14 PM IST
सार

Anuppur Hindi News: अनूपपुर जिले में मोटरसाइकिल से कोयला खदान में सिक्योरिटी गार्ड के काम के लिए जा रहे शख्स की साइकिल सवार से टकराने पर मौत हो गई। मौत की खबर मिलने से पूरा परिवार गमगीन है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
MP News: Motorcycle and cyclist collided in Anuppur; Bike rider killed in accident
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार की रात मोटरसाइकिल और सवार की टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत अनूपपुर-जैतपुर मुख्यमार्ग के मध्य खांड़ा गांव में आंचल होटल एवं बरुहानाला के पुलिया के पास घटी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान महुदा निवासी दयाशंकर तिवारी के बेटे विजय तिवारी (40) के रूप में हुई है। घटना के वक्त विजय तिवारी मोटरसाइकिल से बरबसपुर से रामपुर कोयला खदान में सिक्योरिटी गार्ड के काम के लिए जा रहा था। इसी दौरान खांड़ा की ओर से आ रहे एक साइकिल सवार से टक्कर हो गई। इस हादसे में विजय रोड पर गिर गया, जिससे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घायल विजय को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, देर रात पुलिस और अन्य लोगों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। उसके बाद रविवार की सुबह जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी हरपाल सिंह परस्ते ने परिजनों की उपस्थिति में मृतक विजय तिवारी के शव का पंचनामा किया। फिर डॉक्टर से शव का परीक्षण कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed