फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   MP News: Fear of wild elephants, villagers are spending the night on the roofs of pucca houses in cold weather

MP News: जंगली हाथियों का खौफ, सर्द मौसम में पक्के मकानों की छत पर रात बिता रहे हैं ग्रामीण

Thu, 08 Feb 2024 03:34 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 08 Feb 2024 03:34 PM IST
सार

अनूपपुर में जंगली हाथियों का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि खोलगढ़ी गांव में ग्रामीणों ने पक्के मकानों की छत पर रात बिताना शुरू कर दिया है। सर्द रातों में वे जागकर समय गुजार रहे हैं। 

विज्ञापन
MP News: Fear of wild elephants, villagers are spending the night on the roofs of pucca houses in cold weather
फाइल फोटो - फोटो : wildlife sos

विस्तार

वन परिक्षेत्र अनूपपुर के पोड़ी बीट अंतर्गत खोलगढी गांव में बीते कई दिनों से हाथी ने डेरा डाल रखा है। ऐसे में यहां कच्चे मकान में जंगल के किनारे एकांत में रह रहे ग्रामीण अपनी जान की सलामती के लिए गांव के पक्के मकानों में सर्दी के इस मौसम में रात गुजारने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


खोलगढी में हाथी ने कक्ष क्रमांक 406 में विश्राम किया। फिर ग्रामीणों के खेतों में लगे गेहूं एवं अन्य फसलों को आहार बनाते हुए देर शाम को खोलगढी के पास डेरा डाला। वह लगातार बांस प्लान्टेशन के पास से कठना नदी पार कर वन परिक्षेत्र केशवाही के रामपुर बीट अंतर्गत बैरिहा गांव की ओर जा रहा है। ग्रामीण इस हाथी को अपने इलाके से भगाने का प्रयास कर रहे हैं। हाथी ने दो-तीन ग्रामीणों के झोपड़ी एवं घरों में तोड़-फोड़ कर दी है। इससे ग्रामीण डरे हुए हैं।  
विज्ञापन


ठेगरहा पहुंचा दूसरा हाथी, भयभीत लोग
एक और बड़ा नर हाथी वन परिक्षेत्र अनूपपुर के दुधमनिया बीट अंतर्गत पंगना गांव के कछराटोला में विचरण कर रहा है। वर्तमान समय ठेंगरहा गांव में बरगद के पेड़ के पास गोवरी-ठेगरहा-पगना मुख्य मार्ग पर है । दोनों स्थानों पर ग्रामीण भयभीत एवं डरे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed