फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur Truck carrying 22 cattle to slaughterhouse collided with electricity pole driver was trying to escap

Anuppur: बूचड़खाने ले जा रहे 22 नग मवेशी सहित ट्रक बिजली पोल से टकराया, भागने की फिराक में था चालक

Sat, 27 Apr 2024 07:03 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Apr 2024 07:03 PM IST
सार

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत पशु तस्करी करते हुए बूचड़खाने ले जाए जा रहे ट्रक वाहन को पुलिस के द्वारा जब्त करते हुए इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Anuppur Truck carrying 22 cattle to slaughterhouse collided with electricity pole driver was trying to escap
बिजली पोल से टकराया ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर में कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत पशु तस्करी कर ले जाया जा रहे वाहन का पीछा करते हुए पुलिस ने ट्रक वाहन में ले जाये जा रहे वाहन को जब्त करते हुए 22 नग मवेशी 21 पड़े एवं एक भैंस को क्रूरता पूर्वक वाहन में ले जाने के दौरान अभिरक्षा में ले लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा वाहन का पीछा करते हुए पकड़ने का प्रयास किया गया, तभी ट्रक ड्राइवर ग्रामीण रास्ते से भागने का प्रयास करने लगा। भगाने के दौरान बैलगाड़ी से टकराकर ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया।

विज्ञापन


आरोपियों के क्रूरता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुंह बांधकर भूखे प्यासे रखे जानवरों में से एक जानवर की वाहन में ही मौत हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन क्रमांक एमपी 09 एचजी 2400 को जब्त कर थाने लाकर आरोपी वाहन चालक एवं मलिक के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम की धारा-11 के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वाहन को छोड़कर आरोपी हुए फरार
ग्रामीण रास्ते में पुलिस को चकमा देकर जाने के दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के पश्चात वाहन चालक सहित अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जब्त वाहन को थाने में खड़ा कराया। साथ ही मवेशियों को कांजी हाउस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत विभाग की शिकायत पर भी दर्ज हुआ अपराध
घेराबंदी के दौरान वाहन चालक द्वारा निगवानी, रेउसा तरफ वाहन को तेज गति से दौड़ाते हुए रास्ते में एक बिजली का पोल एवं एक घर को भी तोड़ दिया गया। बिजली पोल टूटने से रेउसा गांव में अंधेरा छाया रहा, जिसको लेकर विद्युत विभाग के द्वारा मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराए जाने पर धारा-279, 427 का भी अपराध वाहन चालक के खिलाफ दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed