{"_id":"6a85c30b38f97a816d0eb421","slug":"income-tax-action-in-mahendra-goenka-case-brother-manishs-employees-questioned-for-hours-anuppur-news-c-1-1-noi1222-4629301-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: महेंद्र गोयनका से जुड़े मामले में आयकर विभाग की कार्रवाई, भाई मनीष के कर्मचारियों से घंटों पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: महेंद्र गोयनका से जुड़े मामले में आयकर विभाग की कार्रवाई, भाई मनीष के कर्मचारियों से घंटों पूछताछ
Wed, 19 Aug 2026 11:27 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:27 PM IST
सार
धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार खनिज एवं इस्पात कारोबारी महेंद्र गोयनका के कोतमा कनेक्शन की जांच के लिए आयकर विभाग की आठ सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की। टीम ने मनीष गोयनका के घर-दुकानों में काम करने वाले चार कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया। एक कर्मचारी को छोड़ दिया गया, जबकि तीन से पूछताछ जारी रही।
विज्ञापन
वह कार्यालय जहां पूछताछ के लिए कर्मचारियों को टीम ने रखा है
विस्तार
धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार खनिज एवं इस्पात कारोबारी महेंद्र गोयनका के कोतमा कनेक्शन को लेकर आयकर विभाग की टीम बुधवार सुबह कोतमा पहुंची। टीम ने महेंद्र गोयनका के छोटे भाई मनीष गोयनका के कोतमा स्थित घर और दुकानों पर काम करने वाले चार कर्मचारियों को उनके घरों से पूछताछ के लिए अपने साथ लिया। चारों को जनपद पंचायत कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन लाकर आयकर अधिकारियों द्वारा घंटों पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम सुबह करीब 6 बजे कोतमा थाना पहुंची और पुलिस बल के सहयोग से कोतमा, गोहान्ड्रा और पैरीचुआ में अलग-अलग स्थानों पर पहुंची। टीम ने रोहित सोनी निवासी कोतमा, बृजेंद्र मिश्रा निवासी पैरीचुआ तथा संगत पांव और कोमल पांव निवासी गोहान्ड्रा को उनके घरों से पूछताछ के लिए साथ लिया। चारों युवक मनीष गोयनका के कोतमा स्थित घर और दुकानों में कार्य करते हैं। उन्हें बीआरसी भवन लाए जाने के बाद आयकर अधिकारियों द्वारा उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Guna News: सातवीं के छात्र की हरकत से 6 छात्राओं ने पी ली पेशाब, प्राचार्य बोले-मुंह खराब हो गया तो टॉफी खा लो
विज्ञापन
कर्मचारियों के परिजन होते रहे परेशान
आयकर विभाग की बुधवार की कार्रवाई किन संपत्तियों, दस्तावेजों या लेन-देन से संबंधित है, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं चारों कर्मचारियों के परिजन दिनभर जनपद कार्यालय परिसर के बाहर मौजूद रहे और पूछताछ के बाद युवकों को छोड़े जाने का इंतजार करते रहे।
आठ सदस्यीय टीम कर रही है जांच
मामले की जांच के लिए आयकर विभाग की 8 सदस्यीय टीम दो गाड़ियों में सुबह कोतमा नगर पहुंची। जहां सबसे पहले टीम कोतमा थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस को साथ में लेकर के खनिज कारोबारी महेंद्र गोयनका के छोटे भाई मनीष गोयनका के घर और दुकान तथा क्रेशर पर काम करने वाले चार कर्मचारियों के गांव में पहुंचकर उन्हें साथ में लेकर पूछताछ के लिए कोतमा जनपद कार्यालय परिसर में स्थित बीआरसी भवन में लाया गया। दिनभर पूछताछ के बाद एक कर्मचारी को छोड़ दिया, वहीं तीन से पूछताछ अभी तक जारी है। बताया गया कि बृजेंद्र मिश्रा को पूछताछ के बाद शाम को छोड़ दिया गया वहीं तीन कर्मचारियों से शाम 7:00 बजे तक पूछताछ जारी रही। टीम की ओर से अभी तक कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।

वह कार्यालय जहां पूछताछ के लिए कर्मचारियों को टीम ने रखा है।

वह कार्यालय जहां पूछताछ के लिए कर्मचारियों को टीम ने रखा है।
