{"_id":"6775221563a9528862043961","slug":"huge-crowd-of-tourists-in-amarkantak-on-new-year-worshiped-mother-narmada-and-enjoyed-the-natural-beauty-on-the-first-day-about-60000-devotees-and-tourists-reached-amarkantak-for-darshan-and-sightseeing-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2475965-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: नए साल पर अमरकंटक में पर्यटकों की भीड़, मां नर्मदा की पूजा कर प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: नए साल पर अमरकंटक में पर्यटकों की भीड़, मां नर्मदा की पूजा कर प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद
Wed, 01 Jan 2025 05:39 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 05:39 PM IST
सार
अमरकंटक में नए साल पर 6000 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जहां नर्मदा घाटों पर स्नान और पूजा-अर्चना की। पर्यटकों ने प्राकृतिक सौंदर्य, कपिलधारा और सोनमुड़ा जैसे स्थलों का आनंद लिया। जिलेभर में नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। पुलिस ने सुरक्षा सुनिश्चित की, जबकि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
दर्शन के लिए अमरकंटक नर्मदा मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की कतार
विस्तार
नए वर्ष का स्वागत करने के साथ ही इस दिन को खास बनाने के लिए बुधवार को 6000 श्रद्धालु एवं पर्यटक अमरकंटक पहुंचे, जहां मां नर्मदा की पूजा-अर्चना करने के साथ ही यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ पर्यटकों ने उठाया। सुबह से ही अमरकंटक में लोगों ने पहुंचकर यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा देखा। इसके साथ ही अमरकंटक के पिकनिक स्पॉट पर परिवार सहित लोगों ने नए वर्ष का समय बिताया।
विज्ञापन
स्नान करने के साथ ही की पूजा-अर्चना
पवित्र नगरी में नए साल के अवसर पर प्रकृति की गोद में समय बिताने के इच्छुक पर्यटकों की भारी भीड़ अमरकंटक पहुंची। 31 दिसंबर की रात से ही पर्यटकों का आगमन अमरकंटक हुआ। वहीं समस्त आवासीय परिसर, लॉज, होटल, आश्रम सब खचाखच भरे हुए रहे। सुबह के पहली किरण के साथ लोग मां नर्मदा कोटितीर्थ घाट, रामघाट, पुष्कर घाट में पवित्र स्नान कर मां नर्मदा मंदिर पहुंचे। नए साल की मंगल कामना के साथ पूजन आरती करते दिखे। साल के पहले दिन अमरकंटक के नर्मदा कुंड, सोनमुड़ा, और कपिलधारा, दुग्धधारा जलप्रपात जैसे दर्शनीय स्थलों पर पर्यटकों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
नगर परिषद के अनुसार शाम तक 6 हजार से अधिक सैलानियों के पहुंचे जाने का अनुमान लगाया गया। लोग परिवार दोस्तों और पर्यटकों ने यहां की सुंदर वादियों में प्रकृति का आनंद लेते हुए नए साल का स्वागत किया। अमरकंटक धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसे नर्मदा नदी का उद्गम स्थल माना जाता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने नर्मदा कुंड में पूजा-अर्चना कर नए साल की शुरुआत की। इसके साथ ही पर्यटकों ने यहां की हरी-भरी पहाड़ियों और ठंडी हवाओं के बीच प्रकृति का आनंद लिया।
विज्ञापन
जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया नव वर्ष
31 दिसंबर की रात्रि को जिलेभर में नववर्ष का स्वागत करने के लिए युवाओं के साथ ही हर वर्ग के लोगों ने इसे अपने अनुसार सेलिब्रेट किया। जिला मुख्यालय के साथ ही जैतहरी ,अमरकंटक,कोतमा ,बिजुरी, चचाई,अमलाई, राजनगर ,जमुना , भालूमाडा, राजेंद्र ग्राम क्षेत्र में स्थित होटल और रेस्टोरेंट में इस अवसर पर खास व्यवस्थाएं की गई थीं।
रात भर गश्त करती रही पुलिस
नव वर्ष के आगमन को लेकर के पुलिस बल ने भी अपनी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त कर रखी थीं। सभी थाना क्षेत्र में रात भर पुलिस किसको लेकर के रात्रि गश्त करती रही। सभी मुख्य स्थान पर पुलिस तैनात रही, जिससे कि नए वर्ष के आयोजन के दौरान कहीं भी विवाद की स्थिति निर्मित ना हो इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर किसी तरह की हुड़दंगी ना होने पाए। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस ने गश्त करते हुए यह भी देखा कि कहीं ऐसे स्थान पर शराब खोरी तो नहीं हो रही है।
सुबह से मंदिरों में लगी रही श्रद्धालुओं की कतार
बुधवार सुबह नव वर्ष पर भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। लोगों में परिवार सहित स्थानीय मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हुए नव वर्ष के पहले दिन मंदिर में इस पल को ख़ास बनाया। इसके साथ ही इस अवसर पर 31 दिसंबर की रात्रि से ही जिले के विभिन्न स्थानों पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। जो कि एक जनवरी की सुबह तक चला रहा इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया।

दर्शन के लिए अमरकंटक नर्मदा मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की कतार
