फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur Gang leader arrested along with two juvenile offenders in theft of 10 lakh rupees police interrogating

Anuppur News: 10 लाख की चोरी में दो बाल अपचारी सहित सरगना पकड़ाया, पुलिस कर रही पूछताछ

Mon, 14 Apr 2025 08:15 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 14 Apr 2025 08:15 PM IST
सार

अनूपपुर जिले में 10 लाख रुपये के मोबाइल चोरी मामले में पुलिस ने दो नाबालिग किशोर के साथ ही सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Anuppur Gang leader arrested along with two juvenile offenders in theft of 10 lakh rupees police interrogating
पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए चोरी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर में भालूमाड़ा पुलिस ने दो दिनों पहले अजय जायसवाल की मोबाइल दुकान से 10 लाख से ज्यादा की मोबाइल चोरी मामले का 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। चोरी के मुख्य आरोपी सहित दो बाल अपचारी के कब्जे से चोरी किए गए मोबाइल सहित अन्य सामग्री जब्त किया है।

विज्ञापन


चोरी का खुलासा करते हुए एसडीओपी आरती शाक्य एवं थाना प्रभारी संजय खलको ने बताया कि अजय कुमार जायसवाल पिता फूलचंद जयसवाल वार्ड नंबर नौ पीली दफाई भालूमाड़ा ने शिकायत दर्ज कराई की 9-10 अप्रैल की दरमियानी रात में गोल बाजार में स्थित दुकान की छत तोड़कर एप्पल कम्पनी की मोबाइल फोन, टेबलेट, ईयर बट्स कीमती लगभग 10 लाख की चोरी अज्ञात व्यक्ति कर ले गए। रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान सूचना तंत्र, घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे व साइबर सेल की मदद से बाल अपचारी उम्र 16 वर्ष निवासी भालूमाडा के कब्जे से सात नग मोबाइल फोन कीमती तीन लाख 55 हजार 597 रुपये, दूसरे बाल अपचारी उम्र 17 वर्ष 10 माह निवासी भालूमाडा के कब्जे से पांच नग मोबाइल फोन कुल कीमती दो लाख 82 हजार 398 रुपये की एवं आरोपी अनीश कुमार पिता अशोक कुमार उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 10 दफाई नम्बर तीन भालूमाड़ा के कब्जे से 07 नग मोबाइल फोन, 01 नग टेबलेट, 01 ईयर बट्स, 01 नग घड़ी कीमती चार लाख 11 हजार 396 रुपये, तीनों आरोपियों से जब्त सामान कुल कीमती 10 लाख 49 हजार 391 रुपये का चोरी जब्त किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'तेरी शादी को हो गए दो दशक, नहीं कर पा रहा बच्चे पैदा तो मुझे बता' इस बात पर हुई हत्या का हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अशोक कुमार को मेडिकल एवं गिरफ्तारी कार्रवाई कर न्यायालय पेश किया गया। वहीं, दोनों बाल अपचारी को भी किशोर न्यायालय अनूपपुर ले जाया गया। आरोपी ने चोरी के पहले कई बार रेकी कर जानकारी जुटाई थी, उसके बाद रात में मोबाइल दुकान की ऊपर की सीट को काटकर दुकान के अंदर प्रवेश कर मोबाइल सहित अन्य सामान पार किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी भालूमाडा संजय खलको, जेपी लकड़ा, विनोद द्विवेदी, सुखेन्द्र सिंह, राजकुमार परस्ते, प्रदीप पाण्डेय, चक्रधर तिवारी, स्वदेश सिंह चौहान, भानू प्रताप सिंह, देवेन्द्र सिंह, रविन्द्र मौर्य, देवेन्द्र तिवारी,दिनेश मुजालदे एवं साइबर सेल के पंकज मिश्रा, राजेन्द्र केवट शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed