फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol You have been married for two decades if you are unable to have children then tell me murder revealed

Shahdol: 'तेरी शादी को हो गए दो दशक, नहीं कर पा रहा बच्चे पैदा तो मुझे बता' इस बात पर हुई हत्या का हुआ खुलासा

Mon, 14 Apr 2025 08:06 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 14 Apr 2025 08:06 PM IST
सार

आरोपी की पत्नी पर मृतक ने गलत कमेंट किया था। पति को बुरा लग गया, जिस पर नाराज पति ने युवक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Shahdol You have been married for two decades if you are unable to have children then tell me murder revealed
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में ब्यौहारी पुलिस ने ग्राम बेडरा में हुई युवक की हत्या मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जो घटना के बाद फरार हो गया था। आरोपी की पत्नी पर मृतक ने गलत कमेंट किया था। पति को बुरा लग गया, जिस पर नाराज पति ने युवक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन


बता दें कि 30 मार्च को शाम करीब छह बजे 35 वर्षीय युवक ने अपने घर से गांव जाने की बात कही। लेकिन रात भर वह वापस नहीं लौटा। अगले दिन 31 मार्च को सुबह सात बजे वह बेडरा के महुआ के पेड़ के नीचे गंभीर अवस्था में पाया गया। स्थानीय लोगों ने डायल 100 को सूचना दी, जिसके बाद उसे सीएचसी ब्यौहारी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे संजय गांधी मेडिकल अस्पताल रीवा रेफर किया गया, जहां उसी दिन उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्राध्यापकों के ट्रांसफर से अतिथि विद्वान होंगे फालेन आउट, पूर्व CM की घोषणा का नहीं हुआ पालन
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के संबंध में थाना ब्यौहारी में मर्ग दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। पुलिस ने पाया कि युवक की मौत मारपीट में आई चोट से हुई है। पुलिस ने पड़ताल की तो पता लगा कि आरोपी की पत्नी को युवक ने गलत कमेंट कर कहा था कि तेरी शादी को दो दशक से ज्यादा हो गए हैं। अगर तू कुछ नहीं कर सकता तो मुझे बता दे, आरोपी पति को यह बात बुरी लग गई और उसने युवक को सुनसान रास्ते में पाकर पीट-पीट कर गंभीर घायल कर दिया। जब आरोपी पति को यह लगा कि युवक मर चुका है, तब वह वहां से भाग खड़ा हुआ। थाना प्रभारी ने बताया, हमारी जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने युवक के साथ गुस्से में आकर मारपीट की थी, जिससे युवक की मौत हुई है।


यह भी पढ़ें: तीन महिला समेत आठ लोगों पर मामला दर्ज, सांसद बोले- मांग करना जनता का अधिकार, अधिकारी पर...

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने व्यापक तलाश अभियान चलाया और अंततः उसे ग्राम जोरा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान ने घटना को स्वीकार करते हुए कहा, मेरे शादी को बीस साल हो गए हैं। लेकिन मेरे बच्चे नहीं हो रहे थे। मृतक ने मुझे बेइज़्जती करते हुए कहा कि अगर मैं उसे कुछ नहीं कर पाता तो वह मेरी पत्नी के साथ संबंध बनाएगा। इस पर मुझे गुस्सा आ गया और मैंने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त डंडे को भी जब्त किया है।

यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री के प्रभार वाले जिले में 3860 शिक्षक की कमी, रामभरोसे बच्चों की पढ़ाई, जानें पूरा मामला

थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण पांडेय ने कहा, हमने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सभी संभव कदम उठाए। हमारी टीम ने जिस प्रकार से तत्परता दिखाई, उससे यह साबित होता है कि हम जनता की सुरक्षा के प्रति संकल्पित हैं। ब्यौहारी पुलिस की इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान और एसडीओपी ब्यौहारी रवि प्रकाश कोल का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। इस मामले में थाना प्रभारी अरुण पांडेय और उनकी टीम ने भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed