Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   father mixed poison in water and gave it to his three-year-old daughter, who died during treatment

अनूपपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने तीन साल की बेटी को पिलाया जहर, इलाज के दौरान मौत; खुद भी पिया

Sat, 14 Nov 2026 02:24 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 02:24 PM IST
सार

अनूपपुर के जैतहरी थाना क्षेत्र में पिता पर अपनी तीन वर्षीय बेटी को जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप है। उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद पिता ने भी कीटनाशक पी लिया। अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन
father mixed poison in water and gave it to his three-year-old daughter, who died during treatment
चिकित्सालय पुलिस चौकी में उपस्थित परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

अनूपपुर जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम गौरेला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी ही तीन वर्षीय मासूम बेटी को पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। करीब 24 घंटे तक चले उपचार के बाद शुक्रवार शाम 7 बजे बच्ची की मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद पिता ने भी घर में कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, मोहित सिंह गोंड निवासी केकरपानी की पत्नी सुशीला सिंह गोंड दीपावली से पहले धान की कटाई के लिए अपने मायके गई थी। 12 नवंबर की शाम मोहित बिना किसी को सूचना दिए करीब दो किलोमीटर दूर स्थित अपने ससुराल ग्राम गौरेला पहुंचा। यहां उसने अपनी तीन वर्षीय बेटी रुचिका सिंह गोंड से पीने के लिए पानी मांगा। बताया जा रहा है कि पानी पीने के बाद उसने उसी पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर बेटी को भी पिला दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: रॉन्ग साइड से आ रहे युवकों ने किया चाकू से हमला, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब 6 बजे बच्ची की नानी सुमित्रा बाई सिंह घर पहुंचीं तो बच्ची ने उन्हें बताया कि पापा ने उसे दवाई पिलाई है। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब 9 बजे उसे जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में करीब 24 घंटे तक उपचार चलने के बावजूद शुक्रवार शाम 7 बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया।

बेटी की मौत के बाद उसके बड़े पिता नेमू सिंह रात करीब 10 बजे घर पहुंचे और मोहित को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उस पर बच्ची को जहर पिलाने का आरोप लगा रहे हैं और अब पुलिस कार्रवाई हो सकती है। यह सुनने के बाद मोहित अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों और ग्रामीणों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

रात करीब 1 बजे मोहित ने खुद दरवाजा खोला और जमीन पर गिरते हुए बताया कि उसने भी जहर पी लिया है। इसके बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। शनिवार दोपहर मायके और ससुराल पक्ष के परिजनों के पहुंचने के बाद जिला अस्पताल स्थित पुलिस सहायता केंद्र ने उनके बयान दर्ज किए। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed