फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur Dead body of unknown youth found abandoned police along with dog squad and FSL team reached spot

Anuppur News: लावारिस हालत में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस सहित डॉग स्क्वॉयड और FSL की टीम मौके पर पहुंची

Sat, 11 May 2024 05:19 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 May 2024 05:19 PM IST
सार

राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात युवक का शव पाया गया है, जिस पर पुलिस के द्वारा मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं।

विज्ञापन
Anuppur Dead body of unknown youth found abandoned police along with dog squad and FSL team reached spot
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को ग्राम बघर्रा में अज्ञात युवक का शव पाया गया, जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पुलिस अधिकारियों के द्वारा पहुंचकर जांच प्रारंभ की गई।

विज्ञापन


बताया गया कि राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम बघर्रा के बदर्री के जंगल में अज्ञात लगभग 30 वर्षीय युवक का शव ग्रामीणों के द्वारा देखे जाने के पश्चात मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर एफएसएल डॉग स्क्वॉड की टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी के द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया देखने पर मृतक कोई विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। संभवत: जिसकी मौत लू लगने की वजह से या फिर भूखे रहने की वजह से हुई होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के पश्चात यह स्पष्ट हो पाएगा। राजेंद्र ग्राम पुलिस के द्वारा मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच प्रारंभ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed