फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur City residents protested against delay in construction of over bridge deadline was also completed

Anuppur News: ओवर ब्रिज निर्माण की लेट लतीफी को लेकर नगर वासियों ने जताया विरोध, समय सीमा भी पूरी

Mon, 29 Jul 2024 08:04 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Jul 2024 08:04 PM IST
सार

अनूपपुर जिला मुख्यालय में बीते चार साल से ओवरब्रिज निर्माण का कार्य जारी है। लेकिन आज तक यह पूरा नहीं हो पाया है। जबकि इसकी समय सीमा भी पूरी हो चुकी है, जिससे आक्रोशित नागरिकों ने एकजुट होकर ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द इसका निर्माण करने की मांग की।

विज्ञापन
Anuppur City residents protested against delay in construction of over bridge deadline was also completed
ज्ञापन सौंपते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिला मुख्यालय में निर्माणधीन ओवर ब्रिज का निर्माण समय पर पूरा नहीं होने पर सोमवार को जिला ओवर ब्रिज निर्माण संघर्ष समिति अनूपपुर मुख्य महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर (छग) एवं प्रमुख सचिव शासन भोपाल के कलेक्टर के नाम तहसीलदार अनुपम पांण्डेय को ज्ञापन सौंपकर ब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। जिला ओवर ब्रिज संघर्ष समिति के अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने बताया कि ओवर ब्रिज का निर्माण नहीं होने से रहवासियों में आक्रोश है। इसके लिए गुरुवार से अनिश्चितकालीन बाजार बंद रहेंगे।

विज्ञापन


जिला ओवर ब्रिज निर्माण संघर्ष समिति ने सोमवार को कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। ओवर ब्रिज का निर्माण समय पर पूरा नहीं होने पर जिले के रहवासियों और व्यापारियों में आक्रोश हैं। ओवर ब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने की मांग कलेक्टर से की गई है। सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया है कि अनूपपुर शहर दो हिस्सों में बट गए हैं। एक हिस्से में कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वन विभाग, बस स्टैन्ड ,बैंक, पोस्ट आफिस, कृषि उपज मंडी, तो शहर के दूसरी तरफ तहसील, एसडीओ कार्यालय, जिला न्यायालय, जिला अस्पताल, शासकीय महाविद्यालय जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय स्थित हैं। दोनों हिस्से में तकरीबन 50-50 गांव लगे हुए हैं। ब्रिज निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण 4 से 5 किलोमीटर वैकल्पिक मार्ग के माध्यम से लोगों को आना जाना पड़ता है। मरीज को घूम कर जाने की वजह से कई लोग असमय काल कल्पित हो चुके हैं।
विज्ञापन


जिला ओवर ब्रिज संघर्ष समिति के अध्यक्ष मांग की है कि प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार के दोनों एजेंसी के मध्य तालमेल के लिए जिला स्तर पर समन्वय समिति का गठन किए जाए। प्रत्येक सप्ताह कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाए। कार्रवाई से ही रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो सकेगा। इसके साथ ही रेल प्रशासन ने रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर प्लेटफार्म 1 से 3, 4 को जोड़ने वाले सीढ़ी को भी बिना किसी कारण के बंद कर दिया है। कोई तकनीकी समस्या है, तो उसका निदान करते हुए उस बंद फुट ओवर ब्रिज को प्रारंभ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अनूपपुर के पश्चिम दिशा में चंदास नदी से होकर बिलासपुर (छग) एवं अमरकंटक जाने के लिए आवागमन की सुविधा दी गई है। यह मार्ग तकनीकी रूप से व्यवस्थित नहीं है। चंदास नदी पर स्थित रोड अंडर ब्रिज पर थोड़ी सी बारिश होने पर पानी भर जाता है और वहां प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं है। ऐसी स्थिति में दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है। तीन तरफ जाने का यह मार्ग है। यहां पर आवागमन के बेहतरीन प्रबंधन के लिए ग्लो साइन बोर्ड लगाया जाना भी आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed