{"_id":"65f984cb2607b0596101992e","slug":"anuppur-weather-hailstorm-lasted-for-an-hour-in-pushprajgarh-farmers-crops-destroyed-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur Weather: पुष्पराजगढ़ में एक घंटे तक हुई ओलावृष्टि, किसानों की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur Weather: पुष्पराजगढ़ में एक घंटे तक हुई ओलावृष्टि, किसानों की फसल बर्बाद
Tue, 19 Mar 2024 05:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2024 05:58 PM IST
सार
अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ में मंगलवार को एक घंटे तक ओलावृष्टि हुई। ऐसे में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। लगातार दूसरे दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
अनूपपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विकास खंड अंतर्गत मंगलवार दोपहर को तेज बारिश के साथ एक घंटे तक ओलावृष्टि होती रही। इससे पुष्पराजगढ़ विकास खंड के दर्जनों गांव इस ओलावृष्टि के कारण प्रभावित हुए। ओलावृष्टि का आकार काफी बड़ा था, जिसके कारण सड़क पर गुजर रहे राहगीर सहित मवेशियों ने यहां वहां छुपकर खुद को ओलावृष्टि से बचाया।
विज्ञापन
पुष्पराजगढ़ विकास खंड के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही जनपद मुख्यालय राजेंद्र ग्राम एवं पवित्र नगरी अमरकंटक में लगातार दोपहर चार बजे से ओलावृष्टि शुरू हुई। जो कई स्थानों पर आधे घंटे तो कुछ स्थानों पर एक घंटे तक होती रही। पुष्पराजगढ़ विकास खंड के ग्राम चरकुमर, गेडीआमा सहित इस क्षेत्र के ग्रामों में बारिश होने के साथ ही एक घंटे तक ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन
किसानों की फसल हुई तबाह
पुष्पराजगढ़ विकास खंड के ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। इसके कारण खेतों में लगी हुई गेहूं, मसूर, चना और अरहर तथा सब्जियां पत्थर के साइज के ओले गिरने से पूरी तरह से तबाह हो गई। गेहूं की फसल पर ओलावृष्टि की मार सबसे ज्यादा पड़ी है, जिसके कारण गेहूं की फसल पूरी तरह से खराब हो गई।
विज्ञापन
