फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur Road Accident Heavy collision between bike and Bolero one youth died another seriously injured

Anuppur Road Accident: बाइक और बोलेरो में जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Tue, 26 Mar 2024 10:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Mar 2024 10:27 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक बाइक और बोलेरो की आपस में टक्कर हो गई। इस दौरान एक युवक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Anuppur Road Accident Heavy collision between bike and Bolero one youth died another seriously injured
मृतक युवक और वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर में मंगलवार को कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत सकरा गांव में दो पहिया वाहन तथा बोलेरो वाहन में सीधी टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया कि बकान नदी के पास मोटर साइकिल क्रमांक एमपी-65 जेडबी-0274 से सकरा की ओर आ रहे दो युवक बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी-65 बीबी-0242 बोलेरो वाहन से टकरा गए। इसमें 20 वर्षीय युवक शनी सिंह पिता गणेश सिंह निवासी गोलद्दाटोला सकरा की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक अजय सिंह पिता हेमराज सिंह उम्र 19 वर्ष को गंभीर चोट आने पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी हंड्रेड डायल पुलिस को दिए जाने पर मृत युवक के शव का पंचनामा करने के बाद जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कराते हुए अंतिम संस्कार के लिए मृतक के शव को परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed