{"_id":"65a8e3c311ffb9e0ba062c40","slug":"anuppur-news-youth-dead-body-behind-grp-police-station-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: जीआरपी थाने के पीछे मिला युवक शव, पहचान मिटाने के लिए चेहरा पत्थर से कुचला, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: जीआरपी थाने के पीछे मिला युवक शव, पहचान मिटाने के लिए चेहरा पत्थर से कुचला, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 18 Jan 2024 02:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:10 PM IST
सार
रेलवे स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। इसी पार्किंग स्थल के गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिला है।
विज्ञापन
घटनास्थल में लगी भीड़।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
जिले के रेलवे स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर कोतवाली पुलिस और रेलवे पुलिस कार्रवाई में जुटी हैं।
अनूपपुर रेलवे स्टेशन में अमृत भारत योजना के तहत निर्माण कार्य जारी है। रेलवे स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। इसी पार्किंग स्थल के गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव जहां मिला हैं, उसके पीछे ही जीआरपी पुलिस स्टेशन भी है।
व्यक्ति के सिर को पत्थर से कुचला गया है, जिसके कारण उसके चेहरे की पहचान नहीं हो पा रही है। शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। सूचना रेलवे पुलिस प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने इसकी सूचना कोतवाली अनूपपुर को दी।
विज्ञापन
दोनों पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है। मामले की जांच कर रहे हैं। अनूपपुर एसडीओपी सुमित केरकेट्टा ने कहा कि एक शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।