फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News: 12 shops burnt to ashes in a fire caused by a short circuit late at night

Anuppur News: अमरकंटक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जैन मंदिर के पास 12 दुकानें जलकर खाक

Tue, 24 Dec 2024 03:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 24 Dec 2024 03:12 PM IST
सार

भीषण आग लगने से 12 दुकानें जलकर खाक हो गईं। आगजनी की वजह शॉर्टसर्किट बताई जा रही है। प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सामान से भरी दुकानें आग की चपेट में आ गईं।

विज्ञापन
Anuppur News: 12 shops burnt to ashes in a fire caused by a short circuit late at night
घटना के बाद जली दकानें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक में जैन मंदिर के समीप स्थित दुकानों में बीती रात करीब 10:30 बजे भीषण आगजनी की घटना में 12 दुकानें जलकर खाक हो गईं। यह घटना जैन मंदिर के पास क्षेत्र की है, जहां प्लास्टिक बैग और कॉस्मेटिक से संबंधित दुकानें थीं।

विज्ञापन


आग लगने की वजह शॉर्टसर्किट बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकानें पूरी तरह जल गईं। जैन मंदिर के पास स्थित 12 दुकानों में अज्ञात कारणों से सोमवार की रात्रि लगभग 11:00 बजे आग लग गई जो की लगभग 5 घंटे तक सुलगती रही जिसके कारण जैन मंदिर परिसर में स्थित 12 दुकान जिनमें प्रसाद सहित अन्य दुकानें शामिल थी जल करके पूरी तरह से खाक हो गईं। 
विज्ञापन


दमकल का एक वाहन पहुंचते ही बिगड़ा, सिर्फ एक वाहन से नहीं बुझी आग
अमरकंटक नगर पालिका के पास दो दमकल वाहन हैं, जिनमें से एक वाहन मौके पर पहुंचने के पहले ही बिगड़ गया। वहीं दूसरा वहां ही मौके पर आग बुझाने का काम कर पाया। आज इतनी भीषण थी कि सिर्फ एकदम कल वहां से इस पर काबू बना संभव नहीं हो पाया जिसके कारण यह आग पूरी तरह से फैल गई और आसपास लगे हुए 12 दुकान इसकी जद में आने से पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई घंटे के बाद अनूपपुर से पहुंचा दूसरा दमकल वाहन
रात्रि लगभग 3:30 बजे घटना की सूचना मिलने पर अनूपपुर से दूसरा दमकल वाहन मौके पर पहुंचा लेकिन सब कुछ जलकर खाक हो गया था और स्थानीय व्यापारियों ने आक्रोशित होकर वहां को मौके से वापस लौटा दिया व्यापारियों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन त्वरित कोई सहायता उपलब्ध नहीं कर पाए जिसके कारण व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed