फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur: Five hunters were caught before hunt, they used to kill wild animals by spreading electric current

Anuppur: शिकार के पहले ही दबोच लिए गए पांच शिकारी, करंट फैलाकर वन्य प्राणियों को मारते थे, सभी को जेल भेजा

Mon, 19 Feb 2024 10:18 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 10:18 PM IST
सार

अनूपपुर वन विभाग की टीम ने पांच को गिरफ्तार किया गया है। ये शिकार करने वाले थे। कोर्ट ने सभी को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Anuppur: Five hunters were caught before hunt, they used to kill wild animals by spreading electric current
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

अनूपपुर के बड़हर ग्राम के खेतों में तार में करंट फैलाकर जानवरों का शिकार करने की योजना थी। वन विभाग की टीम की सतर्कता से शिकार से पहले ही शिकारियों को दबोच लिया गया। पांच को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने सभी को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वन मंडलाधिकारी अनूपपुर अंतर्गत बीट बड़हर ग्राम के खेतों मे खूंटे में जीआई तार बांधकर वन्य प्राणियों के शिकार की योजना थी। डॉग स्क्वॉड के निशान देही पर घटनास्थल के भूमि स्वामियों से पूछताछ व निशानदेही पर पांच आरोपितों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन


बता दें कि वन परक्षेत्राधिकारी स्वर्ण गौरव सिंह के नेतृत्व में रात्रि गश्ती की जा रही है। इस दौरान बीट बड़हर के क्षेत्र में बड़हर गांव के पटोरा खेत में लगभग 400 मीटर एवं वन क्षेत्र पीएफ 388 में लगभग 100 मीटर अंदर तक खूंटे में जीआई तार बांधकर फैलाया गया था। इसका उद्देश्य वन्य प्राणियों का शिकार करना था। वन कर्मचारी का वाहन घटनास्थल की ओर आते देख शिकारी मौके से फरार हो गए। पड़ताल के बाद पांच आरोपियों बिसाहू पिता भगवती बंजारा (24), लालमन पिता सुखराम बंजारा (24), जयकरण पिता बेसहान सिंह (52), जयसिंह पिता कतकू सिंह (55), दलवीर पिता रोदल सिंह (26) सभी निवासी ग्राम बड़हर को हिरासत में लिया गाय। वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के विभिन्न धाराओ में प्रकरण वन अपराध दर्ज कर अपराध में प्रयुक्त समाग्रियों को जब्त किया गया है। सोमवार को वन अपराध में संलिप्त पांचों अपरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed