फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur: 10 thousand rupees reward arrested, 50 year old accused had raped a 10 year old girl

Anuppur: दस हजार का इनामी गिरफ्तार, 50 साल के आरोपी ने 10 वर्षीय बालिका से किया था दुष्कर्म

Fri, 08 Mar 2024 09:03 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 09:03 PM IST
सार

ललित पिता निरंजन दुबे (50) निवासी चंदासटोला अनूपपुर को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पांच मार्च को 10 वर्षीय नाबालिग ने अपनी मां के साथ थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
Anuppur: 10 thousand rupees reward arrested, 50 year old accused had raped a 10 year old girl
rape case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी उम्र 50 साल है, पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम भी रखा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ललित पिता निरंजन दुबे (50) निवासी चंदासटोला अनूपपुर को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पांच मार्च को 10 वर्षीय नाबालिग ने अपनी मां के साथ थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि सोशल वर्क का काम करने वाला परिचित ललित दुबे का घर आना-जाना होता था। इसने बालिका को अकेला पाकर गलत काम किया था। पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर केस दर्ज किया था। 8 मार्च को आरोपी ललित दुबे को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी ललित दुबे विभिन्न एनजीओ संस्थाओं में काम कर चुका है। साथ ही पूर्व में किशोर कल्याण समिति अनूपपुर का सदस्य रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed