फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Health Department Aquisition Scam EOW Book 13 Staffers In Anuppur

Anuppur News: स्वास्थ्य विभाग की खरीदी में गड़बड़ी पर EOW ने दर्ज किया अपराध, 13 को बनाया आरोपी, दस्तावेज जब्त

Wed, 03 Apr 2024 08:12 PM IST
Anuppur Bureau अनूपपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 08:12 PM IST
सार

अनूपपुर में चिकित्सा उपकरण की खरीदी में गड़बड़ी पर ईओडब्ल्यू  की टीम ने अपराध दर्ज किया था। इस अपराध से जुड़े दस्तावेजों की जांच करने के लिए छह सदस्यीय टीम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुंची। 

विज्ञापन
Health Department Aquisition Scam EOW Book 13 Staffers In Anuppur
EOW

विस्तार

अनूपपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई उपकरण खरीदी में गड़बड़ी की शिकायत के बाद आर्थिक अपराध शाखा, रीवा ने केस दर्ज कर लिया है। 13 लोगों को आरोपी बनाया है। बुधवार को ईओडब्ल्यू रीवा की छह सदस्यीय टीम अनूपपुर पहुंची और इस मामले में जुड़े दस्तावेजों को जब्त किया। टीम ने इससे पहले दस्तावेजों का परीक्षण किया। अपराध दर्ज करने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम के अनूपपुर पहुंचने पर इस मामले से जुड़े लोगों की हलचल बढ़ गई है। 

विज्ञापन


वर्ष 2019 में अनूपपुर स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकीय दवाइयां एवं चिकित्सकीय उपकरण की खरीदी के लिए 7.11 करोड़ रुपये की खरीदी का टेंडर निकाला था। यह टेंडर भोपाल के एक ही परिवार से जुड़ी तीन फर्म को दिया गया था। इस मामले में कोलार रोड भोपाल निवासी योगेंद्र सिंह तोमर ने आर्थिक अपराध शाखा, रीवा में भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर जांच में  33 लाख रुपये की आर्थिक गड़बड़ी पाई गई थी। इस मामले में तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बी. सोनवानी एवं क्रय समिति के अध्यक्ष रहे तत्कालीन अपर कलेक्टर बीडी सिंह सहित 11 अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं दवा तथा उपकरण की सप्लाई करने वाली फर्म के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। ईओडब्ल्यू शाखा रीवा ने धारा-420, 409, 120-बी एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। बुधवार को दस्तावेजों की जांच एवं जब्त करने की कार्यवाही करने के लिए ईओडब्ल्यू रीवा की छह सदस्यीय टीम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय अनूपपुर पहुंची थी। जांच कार्यवाही चल रही थी। इस टीम में निरीक्षक मोहित सक्सेना, स्टेनो संतोष पांडे, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र पटेल, घनश्याम त्रिपाठी, धनंजय अग्निहोत्री संतोष मिश्रा शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed