{"_id":"66150feba7d279c90004972a","slug":"accused-arrested-along-with-3-kg-ganja-case-of-old-colony-of-kotwali-police-station-area-superintendent-of-police-announced-to-reward-the-team-anuppur-news-c-1-1-noi1222-1581073-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: पुलिस ने तीन किलो गांजे के साथ पकड़ा युवक को, पकड़ने वाली टीम को मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: पुलिस ने तीन किलो गांजे के साथ पकड़ा युवक को, पकड़ने वाली टीम को मिलेगा पुरस्कार
Tue, 09 Apr 2024 04:30 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 04:30 PM IST
सार
अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती क्षेत्र में पुलिस ने तीन किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई करने वाली टीम को एसपी की ओर से विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
तीन किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरानी बस्ती में मादक पदार्थ गांजा बिक रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके पास से तीन किलो गांजा जब्त किया है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती में गांजा बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। आरोपी की धर-पकड़ के लिए टीम गठित की गई। जहां टीम ने सुनील कहार उर्फ शेरा पिता स्वर्गीय मुरारीलाल कहार, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 14, पुरानी बस्ती अनूपपुर से कागज के कार्टून में रखकर ले जा रहे तीन किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 36000 रुपये एवं मादक पदार्थ गांजा के क्रय विक्रय से प्राप्त 70 हजार 500 रुपये नगदी के साथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुनील कहार को पुलिस रिमांड में लिया गया है। मादक पदार्थ गांजा के व्यापार में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवार ने अनूपपुर नगर में मादक पदार्थ गांजा का अवैध कारोबार करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के लिए टीआई कोतवाली और उनकी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
