{"_id":"661a4a74feb627701309ca7a","slug":"absconding-permanent-warranty-arrested-in-three-separate-cases-of-theft-and-embezzlement-anuppur-news-c-1-1-noi1222-1593402-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: 10 साल पुराने मामले में फरार अपराधी बना हुआ था हलवाई, पुलिस ने पकड़ ही लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: 10 साल पुराने मामले में फरार अपराधी बना हुआ था हलवाई, पुलिस ने पकड़ ही लिया
सार
अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने तीन अलग-अलग आपराधिक मामलों में बीते 10 वर्षों से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिछले कई वर्षों से आरोपी हलवाई के तौर पर काम कर रहा था और पुलिस से छिप रहा था।
विज्ञापन
अनूपपुर में स्थायी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली पुलिस ने दस वर्षों से फरार चल रहे अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी उस समय हलवाई के तौर पर काम कर रहा था और पुलिस से छिपा हुआ था। उस पर चोरी और नकबजनी के अलग-अलग तीन प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने स्थायी वारंटी पंचम सिंह उर्फ पंचू पिता महा सिंह गौड़, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम जरवाही, को बिजुरी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पंचम सिंह उर्फ पंचू गोड निवासी ग्राम जरवाही थाना राजेंद्र ग्राम के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 457, 380 भारतीय दंड विधान मे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर द्वारा सात दिसंबर 2014 को स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। इसी तरह थाना कोतवाली के धारा 457 और 380 में न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अनूपपुर द्वारा सात दिसंबर 2014 को स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया एवं थाना कोतवाली के धारा 457, 380 में मजिस्ट्रेट अनूपपुर द्वारा 06 फरवरी 2014 को स्थायी गिरफ्तार वारंट में जारी किया गया था।
विज्ञापन
हलवाई बनकर छिपा हुआ था बिजुरी में
पुलिस टीम ने विगत दस वर्षों से चोरी के तीन अलग-अलग प्रकरणों में फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंटी की थाना राजेंद्र ग्राम क्षेत्र के ग्राम जरवाही में तलाश पतासाजी की गई जो कि हमेशा की तरह गांव से लापता एवं फरार होना पता चला। पुलिस टीम द्वारा लगातार बारीकी से छानबीन और पड़ताल की तो फरार आरोपी पंचम उर्फ़ पंचू गौंड बिजुरी नगर में सिब्बू होटल में हलवाई का काम करते हुए पकड़ा गया। उसे तीनों प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
