फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   5 lakh 35 thousand 594 voters of the district will use their franchise in the Lok Sabha elections

Anuppur News: 5 लाख 35 हजार 594 मतदाता कल लोकसभा चुनाव में करेंगे मतदान, दो हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Thu, 18 Apr 2024 09:29 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Thu, 18 Apr 2024 09:29 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को देखते हुए अनूपपुर जिले में प्रशासन के द्वारा सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री का वितरण करने के पश्चात मतदान स्थल के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
5 lakh 35 thousand 594 voters of the district will use their franchise in the Lok Sabha elections
मप्र लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा निर्वाचन के लिए 19 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। अनूपपुर जिले में 5 लाख 35 हजार 594 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 2 लाख 69 हजार 492 पुरुष तथा 2 लाख 66 हजार 95 महिला मतदाता तथा 7 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। बता दें कि अनूपपुर जिले के लोग शहडोल लोकसभा सीट के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन


कोतमा विधानसभा क्षेत्र में 01 लाख 51 हजार 979 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 76 हजार 587 पुरुष तथा 75 हजार 388 महिला मतदाता तथा 4 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी तरह अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 80 हजार 538 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 91 हजार 491 पुरुष तथा 89 हजार 45 महिला मतदाता तथा 2 अन्य मतदाता शामिल हैं। पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 3 हजार 77 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें एक लाख एक हजार 414 पुरुष तथा एक लाख एक हजार 662 महिला मतदाता तथा 1 अन्य मतदाता शामिल हैं।       
विज्ञापन


बनाए गए 699 मतदान केन्द्र, 3072 मतदान कार्मिकों की तैनाती
जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 699 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्र. 01, 02, 03 एवं पी-2 बी (जिन मतदान केन्द्रों में 1200 से अधिक मतदाता हैं, वहां नियुक्त किए गए हैं) के रूप में 3072 मतदान कार्मिक तैनात किए गए हैं। अतिरिक्त रूप से मतदान दल का 10 प्रतिशत रिजर्व दल के रूप में मतदान कार्मिकों की भी ड्यिूटी लगाई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 2090 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात
लोकसभा निर्वाचन 2024 में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुरक्षा की सख्त व्यवस्था रहेगी। जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र सिंह पवार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मोहम्मद इरशाद मंसूरी के नेतृत्व में जिले के सभी मतदान केन्द्र स्तर पर सुरक्षा बलों की सख्त व्यवस्था की गई है। 70 निर्वाचन सेक्टरों में सेक्टर अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त निर्वाचन की सुचिता को बनाए रखने के लिए सीएपीएफ के 72, सशस्त्र बल 10 वीं वाहिनी के 44, जीआरपी के 50, एसएपी के 67, होमगार्ड छत्तीसगढ़ के 200 जवान, उज्जैन होमगार्ड के 400 जवान, उज्जैन पुलिस फोर्स के 80 तथा सेक्टर एवं पोलिंग बूथ में पुलिस के 102 अधिकारी, एसएसटी, एफएसटी नाका व पोलिंग बूथ में 334 पुलिस कार्मिक, 23 रिजर्व बल सहित 2090 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का बल लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed