{"_id":"640aada5bc34ac7d420b02c3","slug":"anuppur-two-youths-who-went-to-bathe-in-the-puddle-of-a-closed-mine-for-15-years-drowned-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: रंग खेलने के बाद 15 साल से बंद खदान के पोखर में नहाने पहुंचे दो युवक डूबे, एक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: रंग खेलने के बाद 15 साल से बंद खदान के पोखर में नहाने पहुंचे दो युवक डूबे, एक का शव मिला
Fri, 10 Mar 2023 09:40 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 10 Mar 2023 09:40 AM IST
सार
अनूपपुर जिले के रामनगर थानांतर्गत धुलेंडी के बाद नहाने गए दो युवक पोखरी में डूब गए। एक युवक का शव निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
अनूपपुर जिले में दो युवक पोखरी में डूब गए
- फोटो : Social Media
विस्तार
अनूपपुर जिले के रामनगर थानांतर्गत धुलेंडी के बाद नहाने गए दो युवक पोखरी में डूब गए। एक युवक का शव निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे युवक का पता नहीं चल सका था।
अनूपपुर पुलिस अधीक्षक के अनुसार बिजुरी कपिल धारा क्षेत्र निवासी आधा दर्जन युवक होली खेलने के बाद लगभग 15 साल से बंद खदान की पोखरी में नहाने गए थे। पोखरी लगभग 30 फुट से अधिक गहरी है और नीचे पत्थर है। होली खेलने के बाद लगभग आधा दर्जन युवक पोखरी में नहाने आए थे। चार युवक नहाकर बाहर निकल आए थे। सोमदित्य गांगुली (22) गहरे पानी में चला गया। उसको बचाने के लिए आदित्य सिंह (23) भी पोखरी में उतर गया। जो गहरे पानी में समा गया। सोमदित्य का शव निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दूसरे युवक की तलाश के लिए जबलपुर से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुची। हालांकि देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका था।