फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anti National Slogans Raised During Flag Hoisting In Indore Heavy Police Force Deployed

मध्यप्रदेश: इंदौर में झंडा फहराने के दौरान देश विरोधी नारे लगे, दो पक्षों की भिड़ंत के बाद भगदड़

Sun, 15 Aug 2021 08:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 15 Aug 2021 08:30 PM IST
सार

नायता मुंडला में कावेरी बिल्डिंग में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के बाद भारत माता के नारे लगाने पर विवाद हुआ। यहां कुछ लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिए। मामले ने तूल पकड़ा, तो पत्थरबाजी शुरू हो गई।

विज्ञापन
Anti National Slogans Raised During Flag Hoisting In Indore Heavy Police Force Deployed
इंदौर में बवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को झंडा फहराने के दौरान विवाद के हालात बन गए। मामला के तेजाजी नगर इलाके की है। इसमें दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। विवाद में दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। सूचना के बाद एसपी, एएसपी और टीआई मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


दरसअसल, नायता मुंडला में कावेरी बिल्डिंग में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के बाद भारत माता के नारे लगाने पर विवाद हुआ। यहां कुछ लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिए। मामले ने तूल पकड़ा, तो पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसके बाद यहां भगदड़ मच गई। उत्पातियों ने बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। सूचना पर एक संगठन के कार्यकर्ता भी यहां पहुंचे। उन्होंने जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना पर एसपी आशुतोष बागरी समेत अन्य थानों का बल मौके पर पहुंचा। घायलों को भी अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी के मुताबिक, स्थिति काबू में है। एहतियात के तौर पर यहां पुलिस बल तैनात किया गया है। देश विरोधी नारे लगाने वाले और उत्पात करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, पत्थरबाजी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज
एसपी ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों के 15-15 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुछ लोग नामजद हैं। घटना के बाद कई हिंदूवादी संगठन थाने पर पहुंच गए थे। इसके बाद सद्दाम, सोहेल, शादाब, इमरान, रफीक, रजा भाइयों समेत 8 नामजद आरोपी हैं। 3 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed