फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anti mafia campaign in Morena: Bulldozer on illegal possession of brother-in-law of dacoit Kalli Gurjar, action stopped only after demolishing the house

मुरैना में एंटी माफिया मुहिम: डकैत कल्ली गुर्जर के बहनोई के अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मकान गिराने के बाद ही रुकी कार्रवाई

Sun, 01 May 2022 06:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 01 May 2022 06:38 PM IST
सार

मुरैना में चर्चित डकैत कल्ली गुर्जर गैंग के खिलाफ कार्रवाई जारी है। रविवार को गैंग के सदस्य और कल्ली की बहन के पति का घर प्रशासन ने तोड़ दिया। बुलडोजर तब तक नहीं रुका, जब तक पूरा घर ध्वस्त नहीं हो गया। मुरैना पुलिस ने बहनोई पर दस हजार का इनाम रखा है।
 

विज्ञापन
Anti mafia campaign in Morena: Bulldozer on illegal possession of brother-in-law of dacoit Kalli Gurjar, action stopped only after demolishing the house
मुरैना में चर्चित डकैत कल्ली गुर्जर गैंग के खिलाफ कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने उसके बहनोई गिर्राज गुर्जर का घर तोड़ दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरैना में चर्चित डकैत कल्ली गुर्जर गैंग के खिलाफ कार्रवाई जारी है। रविवार को गैंग के सदस्य और कल्ली की बहन के पति का घर प्रशासन ने तोड़ दिया। बुलडोजर तब तक नहीं रुका, जब तक पूरा घर ध्वस्त नहीं हो गया। मुरैना पुलिस ने बहनोई पर दस हजार का इनाम रखा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गिर्राज गुर्जर डकैत कल्ली गुर्जर का बहनोई है। बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रशासन ने गिर्राज के सिद्ध नगर स्थित मकान को ढहा दिया है। प्रशासन के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही डकैत कल्ली गुर्जर ने पहाड़गढ़ के स्पाई की टेक गांव में तीन साल की नाबालिग से सगाई करने के लिए जमकर फायरिंग की थी। पुलिस ने पहाड़गढ़ के आसपास के इलाके में काफी सर्चिंग की थी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


पड़ताल करने के बाद बहनोई गिर्राज गुर्जर का पता चला। पुलिस ने पता लगाया कि गिर्राज ने सिद्ध नगर इलाके में मकान अवैध रूप से बनाया है। गिर्राज गुर्जर पर मुरैना पुलिस ने दस हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस प्रशासन ने पूरा रिकार्ड तैयार करने के बाद आज मुरैना में सिद्ध नगर इलाके में दल बल के साथ पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस कप्तान का कहना है कि एंटी माफिया मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed