फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Another young man dies in the Sagar spurious liquor tragedy; 17 accused arrested.

सागर जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा बढ़ा: एक और युवक ने तोड़ा दम; 17 आरोपी गिरफ्तार; फरारों पर इनाम

Thu, 10 Sep 2026 10:13 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 10:13 PM IST
सार

सागर के बंडा जहरीली शराब कांड में इलाज के दौरान एक और मौत हुई, जिससे अनधिकृत मृतक संख्या 29 हो गई है। प्रशासन 16 मौतों की पुष्टि कर रहा है। पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया।

विज्ञापन
Another young man dies in the Sagar spurious liquor tragedy; 17 accused arrested.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर। जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड में गुरुवार को प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। शराब कांड के मुख्य आरोपियों के अवैध अतिक्रमण और निर्माण कार्यों पर बुलडोजर चलाया गया। इसके साथ ही पूरे सागर जिले में प्रशासनिक टीमों ने अवैध शराब और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की।

विज्ञापन


एक और मौत, अनधिकृत आंकड़ा 29 पहुंचा
जहरीली शराब कांड में गुरुवार को एक और मौत हो गई। बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गुगरा खुर्द निवासी धनसिंह लोधी (पुत्र अजीत सिंह लोधी) की बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) सागर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें 7 सितंबर को जहरीली शराब पीने के बाद बंडा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें बीएमसी सागर रेफर किया गया था। इस मौत के बाद अनधिकृत आंकड़ों के अनुसार जहरीली शराब कांड में मृतकों की संख्या 29 पहुंच गई है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक 16 मौतों की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन


अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में बंडा और विनायका थाने में कुल 30 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब तक 17 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बंडा थाने में अपराध क्रमांक 658/26 और विनायका थाने में अपराध क्रमांक 98/26 के तहत दर्ज मामलों में ये गिरफ्तारियां हुई हैं। बंडा थाने में दर्ज मामले में पुलिस ने मनोहर लोधी, दिनेश लोधी, जुझार लोधी, राजा लोधी, अनिकेत गंधर्व, रविन्द्र सिंह, आकाश राय और गोविन्द्र लोधी को गिरफ्तार किया है। वहीं, विनायका थाने में दर्ज मामले में अरविन्द्र यादव, भगवान सिंह लोधी, मानसिंह अहिरवार, चंद्रभान उर्फ चंदू राजपूत, धर्मेन्द्र राजपूत, सोहन राजपूत, रोहित शिवहरे और राघवेन्द्र राजपूत को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार फरार आरोपियों पर इनाम
मामले के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है। बरेठी मदिरा दुकान के लाइसेंसी मनीष लोधी उर्फ यशवंत लोधी, निवासी बंडा और अंतरराज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा (पुत्र सुरेश लखेरा, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम महेवा, जिला छतरपुर) की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
इसके अलावा फरार आरोपी संदीप लोधी उर्फ यशवंत सिंह ठाकुर, निवासी बंडा और शिवान्जय ठाकुर, निवासी छापरी की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।


आरोपियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर बंडा में शराब कांड से जुड़े आरोपियों के 5 अवैध अतिक्रमणों और निर्माण कार्यों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। इसके अलावा सागर और मकरोनिया क्षेत्र में भी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। प्रशासनिक टीमों ने सड़क किनारे स्थित ढाबों की सघन सर्चिंग की और अवैध शराब सहित अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed