फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Another feather in Indore's crown: Now Indore Municipal Corporation to get the honor of excellence in public transport

इंदौर के सिर एक और ताज: अब लोक परिवहन में उत्कृष्टता का सम्मान मिलेगा इंदौर नगर निगम को

Thu, 28 Oct 2021 03:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 28 Oct 2021 03:32 PM IST
सार

इंदौर निगर निगम को अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन अर्बन ट्रांसपोर्ट का सम्मान मिलने वाला है। 29 अक्टूबर को दिल्ली में आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से यह पुरस्कार निगमायुक्त को दिया जाएगा।

विज्ञापन
Another feather in Indore's crown:  Now Indore Municipal Corporation to get the honor of excellence in public transport
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वच्छता में नंबर वन बने इंदौर के खाते में उपलब्धियां जुड़तीं जा रही हैं। अब अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन अर्बन ट्रांसपोर्ट का सम्मान भी नगर निगम को मिलने जा रहा है। 29 अक्टूबर को दिल्ली में आवास और शहरी विकास मंत्रालय द्वारा यह अवार्ड निगमायुक्त को दिया जाएगा। एआईसीटीएसएल ने अलग अलग मॉडल पर बसों का संचालन किया है। इनमें ग्रोथ कॉस्ट, नेट कॉस्ट और वायबिलिटी गैप फंडिंग शामिल है। यह अवॉर्ड वायबिलिटी गैप फंडिंग मॉडल पर देश में सबसे पहले बसें शुरू करने के लिए दिया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, 600 सिटी बसों के राजस्व मॉडल को एआईसीटीएसएल ने अपने बूते पर खड़ा किया है। इंदौर में बीआरटीएस कॉरिडोर के साथ ही सिटी बसें शुरू की गईं, जिनका लगातार विस्तार होता रहा। एआईसीटीएसएल के नाम से अलग कंपनी बनाई गई, जिसमें बस ऑपरेटरों से लेकर विज्ञापनदाताओं और अन्य एजेंसियों को राजस्व के चलते जोड़ा गया।
विज्ञापन


सिटी बस के सीईओ और निगम के अपर आयुक्त संदीप सोनी के मुताबिक शहर में चलने वाली सिटी बसों के अलावा इंटरसिटी और इंटरस्टेट बसें भी चलाई जा रही हैं। लगभग 600 बसों के राजस्व मॉडल को एआईसीटीएसएल ने बिना किसी सरकारी सहायता के अपने बलबूते पर खड़ा किया है। अभी कोविड के चलते  कुछ घाटा हुआ, लेकिन इतनी बसों के संचालन के बावजूद अधिकतम 1 करोड़ रुपए महीने का घाटा, तो पूर्व में 5 से 10 लाख रुपए का फायदा भी हुआ। कचरे से सीएनजी बनाकर भी इन बसों को चलाया जा रहा है। अभी कई नई बसें और मिलने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 को मंत्री करेंगे पुरस्कृत
नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के मुताबिक इंदौर निगम को अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन अर्बन ट्रांसपोर्ट श्रेणी के तहत लोक परिवहन में उत्कृष्टता का यह सम्मान मिला है। 29 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित समारोह में आवास और शहरी विकास मामलों के मंत्री हरदीपसिंह पुरी द्वारा यह अवार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed