फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   another 500 samples sent to ahmedabad private labs for testing as random sampling in city increases

मध्यप्रदेश से जांच के लिए अहमदाबाद भेजे गए 500 नमूने, शहर में बढ़ी रैंडम सैंपलिंग

Sat, 09 May 2020 09:26 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 09 May 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
another 500 samples sent to ahmedabad private labs for testing as random sampling in city increases
सैपल लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी विभाग ने शुक्रवार को लगभग 500 नमूने अहमदाबाद की निजी प्रयोगशाला में भेजे हैं। इसके साथ ही केवल दो दिनों में राज्य के बाहर स्थित प्रयोगशाला में भेजे गए नमूनों की संख्या लगभग 1500 हो गई है। प्रयोगशाला के अधिकारियों ने शुक्रवार को अहमदाबाद की एक प्रयोगशाला में 350 और दूसरी में 142 नमूने भेजे। 

विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को अधिकारियों ने प्रयोगशालाओं में 850 और 150 नमूने भेजे थे। डीन डॉक्टर ज्योति बिंदल ने कहा, 'शुक्रवार को हमने टेस्टिंग के लिए अहमदाबाद की दो प्रयोगशालाओं में लगभग 500 नमूने भेजे हैं। इससे पहले गुरुवार को हम विभिन्न प्रयोगशालाओं में टेस्टिंग के लिए करीब एक हजार नमूने भेज चुके हैं।'
विज्ञापन


राज्य के बाहर निजी प्रयोगशाला में नमूने इसलिए भेजे गए हैं क्योंकि शहर में सैंपलिंग बढ़ गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार नमूने इकट्ठा करने वाली टीम ने दो दिनों में 2487 नमूने लिए हैं। वायरोलॉजी प्रयोगशाला को शहर से नमूने मिलने के अलावा इंदौर और उज्जैन संभाग से भी जांच के लिए नमूने मिल रहे हैं। शहर में रैंडम सैंपलिंग की वजह से ज्यादा नमूने इकट्ठा हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सीएमएचओ डॉक्टर प्रवीण जड़िया ने कहा, 'हमने बीते दो तीन दिनों में रैंडम सैंपलिंग की है और इकट्ठा हुए नमूनों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि गुरुवार तक रैंडम सैंपलिंग के जरिए लिए गए नमूनों में से एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला है।' उन्होंने कहा कि शुक्रवार को इकट्ठा किए गए नमूनों की रिपोर्ट हमें आधी रात तक मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed