{"_id":"621cb4067b71d805b829db4f","slug":"angry-officer-avatar-of-gwalior-municipal-corporation-commissioner-viral-reprimanded-the-cleaning-staff-in-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननि कमिश्नर का एंग्री ऑफिसर अवतार: ग्वालियर में सफाई कर्मचारियों को गुस्से में फटकारा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननि कमिश्नर का एंग्री ऑफिसर अवतार: ग्वालियर में सफाई कर्मचारियों को गुस्से में फटकारा, वीडियो वायरल
Mon, 28 Feb 2022 05:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 28 Feb 2022 05:08 PM IST
सार
ग्वालियर ननि कमिश्नर किशोर कन्याल का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह निगम के सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
ग्वालियर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल पूरे जिले में अपनी सरल-सहज छवि के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका एंग्री ऑफिसर अवतार देखने को मिल रहा है। वायरल वीडियो में ननि कमिश्नर निगम के सफाई कर्मचारियों को जिले में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए गुस्से में फटकार लगा रहे हैं।
दरअसल जिले को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल लाने के लिए ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वे रोज शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर स्वच्छता का परीक्षण कर रहे हैं, लेकिन उन्हें हर जगह सफाई कर्मचारियों की तरफ से लापरवाही देखने को मिल रही है। तमाम प्रयासों के बावजूद भी उनके हिसाब से स्वच्छता न हो पाने के कारण वह आपा खो बैठे और सफाई कर्मियों को गुस्से में फटकार लगा दी। वहीं, सफाई कर्मचारियों की वाल्मीकि समाज के कांग्रेस नेता तरफदारी करने आए तो कमिश्नर किशोर कन्याल ने उनकी बातें सुनी और नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि ग्वालियर में सफाई की जिम्मेदारी आपकी नहीं है क्या?...जो नेतागिरी कर रहे हैं वह अपने घर जाएं। मुझे ग्वालियर में सफाई चाहिए जो काम करेगा, उसको ही सैलरी मिलेगी। जो काम नहीं करेगा वह अपने घर जा सकते हैं।