फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anger erupted: fruit seller assaulted CMO and others overthrowing fruits from his cart

फूटा गुस्सा: कोरोना कर्फ्यू में फल बेचने पर काटा चालान, ठेले वाले ने सीएमओ व कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Tue, 04 May 2021 06:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 04 May 2021 06:15 PM IST
सार

मप्र के रायसेन जिले में यह घटना हुई। कोरोना कर्फ्यू का पालन करा रहे अधिकारी व उनकी टीम पर एक फल विक्रेता ने हमला कर दिया। 
 

विज्ञापन
Anger erupted: fruit seller assaulted CMO and others overthrowing fruits from his cart
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के कहर ने देश में धंधे-रोजगार व कारोबार की भी कमर तोड़ दी है। इससे निपटने के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के चलते भी लोगों की कमाई पर असर पड़ा है। लोगों का गुस्सा उबलने लगा है। मप्र के रायसेन जिले में कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर जब एक ठेले वाले का चालान काटा गया तो वह भड़क गया। 
विज्ञापन


यह घटना रायसेन जिले में सिलवानी में शनिवार को हुई। नगर परिषद के सीएमओ राजेंद्र शर्मा टीम के साथ सिलवानी में गश्त पर थे, ताकि नियमों का पालन हो। इसी दौरान एक जगह सलीम नामक व्यक्ति ठेला लगाकर फल बेच रहा था। कुछ लोग फल खरीद भी रहे थे। टीम को देख लोग वहां से चले गए। इसके बाद शर्मा व सलीम के बीच नियमों के उल्लंघन को लेकर बहस होने लगी। 
विज्ञापन


बहस के बाद नगर परिषद की टीम ने ठेला जब्त करने और सलीम का चालान बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी। ठेले के फल नीचे गिरा दिए गए। यह देखते ही सलीम भड़क उठा। उसने पहले सीएमओ को पीटा और फिर कर्मचारियों को। हमले से सीएमओ सहित तीन कर्मचारियों को चोटें आई है। बहरहाल नगर परिषद की शिकायत पर पुलिस ने सलीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed