{"_id":"5f54b97a5bca841be941a599","slug":"an-amsterdambased-former-student-accused-of-sexual-harassment-against-gundecha-brothers-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ख्यातिप्राप्त ध्रुपद गायक गुंदेचा बंधुओं पर लगा यौन शोषण का आरोप, विदेशी छात्रा ने फेसबुक पर बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ख्यातिप्राप्त ध्रुपद गायक गुंदेचा बंधुओं पर लगा यौन शोषण का आरोप, विदेशी छात्रा ने फेसबुक पर बयां किया दर्द
Sun, 06 Sep 2020 03:57 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 06 Sep 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ख्यातिप्राप्त ध्रुपद गायक गुंदेचा बंधुओं पर एक विदेशी छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। ध्रुपद संस्थान (एम्सटर्डम) के पूर्व छात्रा ने दिवगंत रामाकांत गुंदेचा और उनके छोटे भाई अखिलेश पर आरोप लगाया है। छात्रा ने यह आरोप फेसबुक पोस्ट के जरिए लगाया है।
विज्ञापन
दरअसल, दो सितंबर को ध्रुपद परिवार यूरोप नाम से एक ग्रुप में यह फेसबुक पोस्ट किया गया था। इस आरोप के बाद संस्थान में हड़कंप मच गया है। वहीं, इस मामले में दिवगंत रामाकांत गुंदेचा के भाई व ध्रुपद संस्थान के अध्यक्ष उमाकांत गुंदेजा ने कहा कि इसकी अंदरूनी जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि रामाकांत गुंदेचा का पिछले साल दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। वहीं, छोटे भाई अखिलेश गुरुकुल में पखावज सीखाते हैं।
विज्ञापन
इस मामले में भोपाल स्थित प्रतिष्ठित आवासीय संगीत गुरुकुल ध्रुपद संस्थान ने कहा है कि आंतरिक समिति की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जब तक समिति की रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक के लिए अखिलेश गुंदेचा ने संस्थान के सभी कार्यों से खुद को दूर कर लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि छात्रा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि, रमाकांत और अखिलेश गुंदेचा की धमकियों की वजह से अभी तक हम चुप रहे। उन्होंने आगे लिखा कि, कई छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया गया है और संगीत के क्षेत्र में करियर की बात कह कर उनसे समझौता करने को कहा गया है। न कहने पर गुरुकुल में परेशान होती थी।
छात्रा ने गुरुकुल में लड़कियों को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। उसने यह भी कहा है कि अभी तक जो हुआ है, इसके बारे में मैंने सिर्फ अपने परिवार को जानकारी दी है। मैंने संस्थान में इसके बारे में किसी को नहीं बताया है।
