{"_id":"6260248fb86fbf0c96095e8d","slug":"amit-shah-in-bhopal-on-april-22-will-be-involved-in-the-program-of-forest-committees-spg-took-charge-of-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह 22 अप्रैल को भोपाल में: वन समितियों के कार्यक्रम में होंगे शामिल, एसपीजी ने संभाली सुरक्षा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह 22 अप्रैल को भोपाल में: वन समितियों के कार्यक्रम में होंगे शामिल, एसपीजी ने संभाली सुरक्षा की कमान
Thu, 21 Apr 2022 01:48 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:48 PM IST
सार
देश के गृहमंत्री अमित शाह 22 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर भोपाल में होंगे। शाह वन समितियों समेत अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम की जंबूरी मैदान में तैयारियों का निरीक्षण किया। शाह के दौरे को लेकर एसपीजी ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है।
विज्ञापन
सीएम शिवराज ने जंबुरी मैदान में तैयारियों को लिया जायजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
22 अप्रैल को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर भोपाल में होंगे। शाह वन समितियों समेत अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम की जंबूरी मैदान में तैयारियों का निरीक्षण किया। शाह के दौरे को लेकर एसपीजी ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भोपाल के जंबूरी मैदान में वन समितियों का महासम्मेलन आयोजित होगा। दोपहर 2.30 बजे आयोजित सम्मेलन में प्रदेश के एक लाख से अधिक वन समितियों के सदस्य भाग लेंगे। गृहमंत्री की उपस्थिति में प्रदेश में वन ग्रामों को राजस्व ग्राम बनाने का शुभारंभ होगा। वन समितियों के सम्मेलन की तैयारी भोपाल के जंबूरी मैदान पर की जा रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तैयारियों का जायजा लिया। यहां पर 1 लाख से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। मेगा कार्यक्रम में 8 बड़ी स्क्रीन भी लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। गर्मी को देखते हुए ठंडी हवा और पानी के भी इंतेजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
एसपीजी ने संभाली सुरक्षा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौर की कार्यक्रम की तैयारी अंतिम दौर में है। सुरक्षा की कमान एसपीजी ने संभाल ली है। अमित शाह की थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। एयरपोर्ट, लाल परेड ग्रांउड, जंबूरी मैदान, सीएम हाउस, बीजेपी मुख्यालय पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। ड्रोन, सीसीटीवी सर्विलांस से भी नजर रखी जाएगी।
शाह इन कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
अमित शाह अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपीटी) कार्यक्रम के सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां पर शहीद जवानों को पुष्पांजलि देंगे। सीएपीटी में शाह अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का उदघाटन करेंगे। यहां से शाह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सीएम हाउस जाएंगे, जहां लंच करेंगे। दोपहर में जंबूरी मैदान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान केद्रीय गृहमंत्री वर्चुअली नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद बीजेपी मुख्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे।