फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ambulance diesel-over-on-road-maternal-died

बीच रास्ते एंबुलेंस का डीजल खत्म, प्रसूता ने दम तोड़ा

Sat, 15 Feb 2014 10:51 AM IST
Updated Sat, 15 Feb 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
Ambulance diesel-over-on-road-maternal-died

एक छोटी सी लापरवाही से एक प्रसूता की जान पर बन आई और किसी और की लापरवाही की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। घटना मध्यप्रदेश के कटनी जिले की है, जहां के एक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र (बरही) से प्रसूता को लेकर कटनी जिला अस्पताल जा रही जननी एक्सप्रेस का डीजल खत्म हो जाने के कारण प्रसूता की मौत हो गई।

विज्ञापन


महिला के ससुर ने बताया कि एंबुलेंस के लिए डीजल का इंतजाम करने में चालक को करीब आधा घंटे का समय लग गया। वह बहू को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जब प्रसूता को जननी एक्सप्रेस से रेफर किया तब अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर हालत का हवाला देते हुए 108 एंबुलेंस से भेजे जाने की बात कही थी, लेकिन एंबुलेंस स्टाफ ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें जननी एक्सप्रेस से ही मरीज को ले जाने की सलाह दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस के कारण नहीं हुई मौत

Ambulance diesel-over-on-road-maternal-died

जिला अस्पताल के सीएमएचओ डा. जीसी चौरसिया का कहना था कि स्टाफ पर्याप्त है। बहुत ही नाजुक हालत में रेफर किया जाता है। इसलिए कई मामलों में मरीज की मौत हो जाती है।

एम्बुलेंस के कारण मौत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वो जानकारी लेंगे। वहीं बरही के मेडिकल अधिकारी डॉ.एसएस शिकरवार ने बताया कि एम्बुलेंस 108 खड़ी थी।

उन्होंने मरीज ले जाने के लिए कहा और आगाह किया था कि प्रसूता की हालत नाजुक है, लेकिन एम्बुलेंस वालों ने नियमों का हवाला देकर गंभीर मरीज को ले जाने से इंकार कर दिया था।

क्‍या है मामला

Ambulance diesel-over-on-road-maternal-died
बरही निवासी भूरा कुम्‍हार की पत्‍नी सोमवती को देर रात प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र बरही में भर्ती कराया था। प्रसूता ने अगले दिन सुबह स्‍वस्‍थ्‍ा शिशु को जन्‍म दिया, लेकिन इस दौरान सोमवती की हालत खराब हो गई।

डॉक्‍टरों ने उसे जिला अस्‍पताल कटनी के लिए रेफर कर दिया। सोमवती को परिजन जननी एक्‍सप्रेस से कटनी जिला अस्‍पताल ले जा रहे थे, लेकिन जब तक वे अस्‍पताल पहुंचते सोमवती की मौत हो चुकी थी।

प्रसूता के ससुर नंदू कुमार ने बताया कि रास्‍ते में एंबुलेंस का डीजल खत्‍म हो गया था। डीजल लाने में करीब आधा घंटे का समय लग गया। इससे बहू को समय पर अस्‍पताल नहीं पहुंचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed