फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Amarnath Cloudburst: State government issued helpline number for stranded passengers, relief all passengers of the state are safe

Amarnath Cloudburst: अमरनाथ यात्रा पर गए इंदौर के तीन यात्री लापता, प्रदेश सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

Sun, 10 Jul 2022 01:05 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 10 Jul 2022 01:05 AM IST
सार

अमरनाथ यात्रा पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर के तीन यात्री लापता हैं। प्रदेश सरकार स्थानीय प्रशासन की मदद से उनको ढूंढने का प्रयास कर रही है। वहीं, सरकार ने यात्रा में फंसे यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 

विज्ञापन
Amarnath Cloudburst: State government issued helpline number for stranded passengers, relief all passengers of the state are safe
मध्य प्रदेश सरकार ने अमरनाथ यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से कई लोगों की मौत हो गई है। कई लोग लापता हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के इंदौर के तीन यात्री लापता हैं। प्रदेश सरकार स्थानीय प्रशासन की मदद से उनको ढूंढने का प्रयास कर रही है। वहीं, सरकार ने यात्रा में फंसे यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 
विज्ञापन


गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने बताया कि इंदौर के तीन अमरनाथ यात्रियों की गुमशुदगी की सूचना है। इनके यात्रा के किसी पड़ाव पर होने की संभावना है। जिला प्रशासन अनंतनाग यात्रा के विभिन्न ठहरने के स्थानों पर उनको ढूंढने के कार्य में लगा है। गृह विभाग ने मध्य प्रदेश के 45 अमरनाथ यात्रियों से दूरभाष पर चर्चा की। उन्हें कश्मीर के अधिकारियों से संपर्क कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। DIG अनंतनाग ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के समस्त यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। कोऑर्डिनेशन ऑफिसर हसीब पीर ने बताया कि 15 घोषित मृतकों (declared dead), 30 घायलों में मप्र का कोई यात्री नहीं है।
विज्ञापन


राजौरा ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार का गृह विभाग कश्मीर सरकार के उच्च अधिकारियों और अनंतनाग और पठानकोट के जिला प्रशासन से प्रदेश के अमरनाथ यात्रियों की स्थिति पर सतत संवाद और संपर्क स्थापित किया गया। अभी की स्थिति में मध्य प्रदेश के समस्त अमरनाथ यात्रा पर गए यात्री कश्मीर सरकार से प्राप्त जानकारी अनुसार सुरक्षित स्थानों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की तरफ से बादल फटने के बाद अमरनाथ यात्रा में फंसे यात्रियों की जानकारी और मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। मध्य प्रदेश के शहरों से जानकारी एवं मदद के लिए संपर्क नंबर 181 और मध्य प्रदेश के बाहर से फोन लगाने के लिए 0755 2555582 नंबर जारी किए गए है। बता दें अमरनाथ यात्रा में गुफा के पास बादल फटने के बाद की घटना के बाद अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed