फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Amar Sharma martyred in Ladakh died of heart attack Shivpuri

MP News: लद्दाख में माइनस 30 डिग्री में तैनात शिवपुरी के अमर शहीद, जल्द घर आना था, दो साल पहले हुई थी शादी

Thu, 27 Oct 2022 07:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 27 Oct 2022 07:47 PM IST
सार

शहीद अमर शर्मा के पिता सियाराम शर्मा ने बताया कि 9 नवंबर को कई महीनों बाद वह घर आने वाला था। उसे 2 महीने की छुट्टी मिली थी। उसकी पोस्टिंग भी बदल दी गई थी, छुट्टियां बिताने के बाद बेटा पठानकोट जाने वाला था। 

विज्ञापन
Amar Sharma martyred in Ladakh died of heart attack Shivpuri
शहीद अमर शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले का लाल लद्दाख में माइनस 50 डिग्री तापमान में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। 26 साल के जवान अमर शर्मा का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। शहीद जवान की शहादत की खबर आने के बाद परिवार और उनके गांव में गम का माहौल हो गया है। 

विज्ञापन


शिवपुरी के सिरसौद के खरईभाट के रहने वाले अमर शर्मा का बुधवार हॉर्ट अटैक से निधन हो गया था। बुधवार देर शाम आर्मी हेड क्वार्टर से उनके परिवार को अमर की शहादत की सूचना दी गई। जिसके बाद से सरईभाट में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आर्मी जवान अमर शर्मा के शहीद होने के बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने शोक संवदेनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन

इधर, अमर शर्मा की शहादत की जानकारी लगने के बाद एसडीएम गणेश जयसवाल जवान के घर पहुंचे। उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है। बताया जा रहा है कि अमर का पार्थिव शरीर कल 28 अक्टूबर को दोपहर तक शिवपुरी आएगा। उनका अंतिम संस्कार खरई भाट पर किया जाएगा।

Amar Sharma martyred in Ladakh died of heart attack Shivpuri
घर में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

2015 में सेना में भर्ती हुए थे अमर 
शहीद अमर शर्मा का जन्म शिवपुरी के खरई भाट में हुआ था। उनके पिता पेशे से किसान हैं। परिजनों ने बताया कि 2 साल पहले अमर की शादी हुई थी। अमर शर्मा ने 2015 में छतरपुर में सेना की भर्ती दी थी। आर्मी में चयन होने के बाद उन्होंने जबलपुर में ट्रेनिंग पूरी की। अमर की पहली पोस्टिंग गुवाहाटी में मिली थी। 2 साल गुवाहाटी में रहने के बाद उन्हें लद्दाख भेज दिया गया था। तब से वह लद्दाख में ही तैनात थे। अमर के पिता सियाराम शर्मा ने बताया कि 9 नवंबर को कई महीनों बाद अमर घर आने वाला था। उसे 2 महीने की छुट्टी मिली थी। उसकी पोस्टिंग भी बदल दी गई थी, छुट्टियां बिताने के बाद वह पठानकोट जाने वाले था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed