फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Allegations of Congress MLA, Illegal sand mining is being done by corrupt government,

MP News: कांग्रेस विधायक का आरोप, भ्रष्ट सरकार करवा रही रेत का अवैध उत्खनन, दबाव के चलते नहीं होती कार्रवाई

Fri, 14 Apr 2023 01:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 01:44 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक ने भाजपा सरकार को भ्रष्ट सरकार बताते हुए रेत के अवैध उत्खनन पर संरक्षण देने की बात कही। जिसके चलते अधिकारी दबाव वश कार्रवाई नहीं कर पाते।

विज्ञापन
Allegations of Congress MLA, Illegal sand mining is being done by corrupt government,
विधायक राघवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी की बड़वारा विधानसभा से कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर रेत के अवैध खनन कराने और माफियाओं पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। जिले के इकलौते कांग्रेस विधायक ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा की हमारी पार्टी विपक्ष में है और मैं आदिवासी सीट से आता हूं, इसलिए मेरे ऊपर किसी का संरक्षण नहीं है। रेत के अवैध उत्खनन की कई शिकायतें और ज्ञापन सौंपे गए हैं, लेकिन अधिकारी कार्रवाई नहीं करते।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कटनी जिले के बड़वारा विधानसभा में महानदी और उमरार नदी में तेजी से हो रहे रेत के अवैध उत्खनन से आस-पास के गांव के जल स्त्रोत समाप्ति की ओर हैं, फिर चाहे वह कुआं तालाब हो या हैंडपंप, बोर वह सिर्फ हवा उगलने का काम कर रहे हैं। आलम ये हैं कि किसानों के खेतों को सही पानी नहीं मिल पा रहा, जिससे उनका खासा नुकसान भी हो रहा है। जिसको लेकर बड़वारा के कांग्रेस विधायक राघवेंद्र उर्फ बसंत सिंह लगातार गांव-गांव जाकर लोगों की समस्या सुनकर अधिकारियों को निराकरण के निर्देश देते हैं। लेकिन वह खुद को उस वक्त असहज महसूस करते हैं, जब अधिकारी उनकी बातों पर अनसुना कर देते हैं। 
विज्ञापन


विधायक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि रेत खनन की कई शिकायतें और ज्ञापन सौंप चुका हूं। यही नहीं दो बार विधानसभा में प्रश्न भी लगा चुका है, लेकिन अधिकारी गोल-मोल जवाब देते हैं कि अभी जानकारी एकत्रित की जा रही है। कांग्रेस विधायक ने भाजपा सरकार को भ्रष्ट सरकार बताते हुए रेत के अवैध उत्खनन पर संरक्षण देने की बात कही। जिसके चलते अधिकारी दबाव वश कार्रवाई नहीं कर पाते। यही नहीं आगे राघवेंद्र सिंह ने बताया कि हमारी पार्टी विपक्ष पर और मैं आदिवासी सीट से आता हूं इसलिए मेरे ऊपर किसी का संरक्षण भी नहीं, अधिकारी वर्ग दबाव के चलते कार्रवाई नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed