{"_id":"5ebbbd3e8ebc3e90612ff075","slug":"all-religion-online-prayaer-meet-in-indore-kailash-vijayvargiya-also-participated","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: सर्वधर्म ऑनलाइन ग्लोबल प्रार्थना में जुटे देश-विदेश से भक्त, विजयवर्गीय ने सुनाई चौपाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: सर्वधर्म ऑनलाइन ग्लोबल प्रार्थना में जुटे देश-विदेश से भक्त, विजयवर्गीय ने सुनाई चौपाई
Wed, 13 May 2020 02:56 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 13 May 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
सर्वधर्म ऑनलाइन प्रार्थना सभा
सर्वधर्म ऑनलाइन ग्लोबल प्रार्थना में विश्व की सबसे बड़ी अष्टधातु की मूर्ति संकटमोचक पितेश्वर हनुमानजी के द्वार पहुंची। इंदौर मे हुई प्रार्थना सभा में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे। कोरोना से ग्रस्त मरीजों व महामारी से मुक्ति की ग्लोबल ऑनलाइन निस्वार्थ प्रार्थना में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में बताया कि कोरोना की महामारी से पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में धागे में पिरोकर लड़ाई लड़ना है। इसे आप सार्थक कर रहे हैं। सब अपनी अपनी जगह काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
आप जहां लॉकडाउन में हैं, घरों में रहे व बाहर कार्य कर रहे लोगों का उत्साह बढ़ाए। कैलाश ने ऑनलाइन दर्शन के बाद राम की चौपाई सुना वातावरण राममयी कर दिया। कृष्णा गुरुजी ने उनका स्वागत कर शहर को पितेश्वर हनुमान की सौगात का धन्यवाद दिया। कृष्ण गुरुजी ने प्रार्थना करवाई।
विज्ञापन
सिएटल अमेरिका की जया गणपति ने कहा कि हनुमान जी की मूर्ति देखने के बाद दर्शन करने भारत जरूर आएंगी। हांगकांग की राखी नंदवानी ने भी कैलाश की गाई चौपाई में ध्यान लग जाने की बात कही। प्रार्थना सभा में दुबई, सिंगापुर, हांगकांग, अमेरिका, मलयेशिया, कनाडा व अन्य देशों के लोग शामिल थे।
विज्ञापन
25 मार्च से कृष्णा गुरुजी के सानिध्य में चल रही प्रार्थना में महाकाल, केदारनाथ कालभैरो, शनि सिंगनापुर, शिरडी, अरुणाचलम, स्वर्ण मंदिर, मक्का मदीना, शनि नवग्रह मंदिर और हरिद्वार हरकी पैड़ी के ऑनलाइन लाइव दर्शन सर्वधर्मीय ग्लोबल प्रार्थना सभा में करवा चुके हैं।
