फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   alirajpur anita dawar dead body found well three days after missing

आलीराजपुर: गणेश पंडाल से निकली अनीता फिर घर नहीं लौटी, तीन दिन बाद कुएं में मिला शव; हत्या की आशंका

Thu, 24 Sep 2026 04:21 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2026 04:21 PM IST
सार

आलीराजपुर के सुड़ी बड़ी गांव में गणेश पंडाल से आरती और दर्शन के लिए निकली 19 वर्षीय अनीता डावर तीन दिन तक लापता रही। गुरुवार को उसका शव गांव के निजी कुएं में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
alirajpur anita dawar dead body found well three days after missing
Crime news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणेश पंडाल में आरती और दर्शन के लिए घर से निकली 19 वर्षीय युवती का तीन दिन बाद शव गांव के ही एक निजी कुएं में मिलने से सुड़ी बड़ी गांव में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह कुएं में शव तैरता दिखाई देने के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही बोरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। शव की पहचान अनीता डावर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अनीता डावर, पिता मेहरसिंह डावर, निवासी ग्राम सुड़ी बड़ी, तीन दिन पहले गांव में आयोजित गणेश उत्सव के दौरान पंडाल में आरती और दर्शन के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन अनीता का कोई सुराग नहीं मिला। तीन दिन तक तलाश के बाद गुरुवार सुबह उस समय पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक निजी कुएं में शव तैरता देखा। खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान अनीता के रूप में की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दाल ने बिगाड़ा रसोई का बजट: एक हफ्ते में तुवर 10 रुपए महंगी, चना-मूंग-उड़द-मसूर के भाव भी बढ़े, और बढ़ेगा दाम
विज्ञापन
विज्ञापन


शव मिलने के बाद उठे कई सवाल
युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने अनीता की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि परिस्थितियां संदिग्ध हैं और इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जानी चाहिए। परिजनों ने आशंका जताई कि युवती की हत्या के बाद शव कुएं में फेंका गया हो सकता है। हालांकि इस आशंका की पुलिस स्तर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब अनीता के घर से निकलने के बाद की गतिविधियों, उसके संपर्क में रहे लोगों और शव कुएं तक पहुंचने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।फिलहाल मौत की असली वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने गांव में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed