फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   AICC President Election: Doubts on filing of nomination of Digvijay Singh, will stand, MlA of MP stand in Delh

दिग्विजय सिंह बोले: खरगे जी मुझसे सीनियर हैं, इसलिए मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा

Fri, 30 Sep 2022 12:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 30 Sep 2022 12:53 PM IST
सार

ऑल इंडिया कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव रोचक होता जा रहा है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने नामांकन भरने की तैयारी दिखाई है। इससे दिग्विजय कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर हो गए हैं। दिग्विजय और गहलोत खरगे के प्रस्तावक बनेंगे।

विज्ञापन
AICC President Election: Doubts on filing of nomination of Digvijay Singh, will stand, MlA of MP stand in Delh
दिग्विजय सिंह के नामांकन भरने पर संशय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद अब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो गए हैं। मीडिया से चर्चा में दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह नामांकन नहीं भरेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे नामांकन भरेंगे। वह उनके प्रस्तावक बनेंगे। इससे पहले गुरुवार को दिग्विजय सिंह ने नामांकन फॉर्म लिया था और उसे शुक्रवार को जमा करने की बात कही थी।  
विज्ञापन

 
राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हुए दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि मैंने जीवनभर कांग्रेस के लिए काम किया है और काम करता रहूंगा। मैं तीन बातों पर कभी समझौता नहीं करता हूं- दलित, आदिवासी और गरीब का पक्ष। दूसरा, सांम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले से और तीसरा मेरी प्रतिबद्धता कांग्रेस और गांधी परिवार के साथ है। मैंने इससे कभी समझौता नहीं किया। खरगे जी मेरे नेता हैं। मुझसे सीनियर हैं। मैंने गुरुवार को उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मैं फॉर्म दाखिल नहीं करूंगा। इसके बाद ही मैंने नामांकन भरने की बात कही थी। आज मीडिया के माध्यम से उनके फॉर्म भरने की बात का पता चला। मैंने उनसे मुलाकात की। अब उनका इरादा फॉर्म भरने का है। इस वजह से मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा।
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा- खरगे का साथ देंगे
भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय सिंह से बात हुई है। उन्होंने कहा कि मैं नामांकन नहीं करूंगा। हम मल्लिकार्जुन खरगे का साथ देंगे। कमलनाथ ने कहा कि मुझे नहीं मालूम दिग्विजय सिंह और मल्लिकार्जुन खरगे ने यह फैसला क्यों लिया? हालांकि इससे पहले कमलनाथ और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दिग्विजय सिंह के नामांकन फॉर्म लेने पर कहा था कि अभी उन्होंने सिर्फ फॉर्म लिया है, जब वह (दिग्विजय सिंह) अध्यक्ष बन जाएंगे तब सोचेंगे। दोनों वरिष्ठ नेताओं के बयान से अंदाज लगाया जा सकता है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस दिग्विजय सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते नहीं देखना चाहती थी। दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने के फैसले के बाद से ही मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता दो खेमों में बंट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कमलनाथ का भाजपा पर पलटवार
कमलनाथ ने नरोत्तम मिश्रा और बीजेपी के आरोपों पर कहा कि वह कांग्रेस के बारे में ज्यादा जानते हैं क्या? इससे पहले मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनेंगे। कमलनाथ उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनने देंगे। कमलनाथ ने राजस्थान को लेकर कहा कि राजस्थान के सीएम का फैसला बाद में आलाकमान करेगा।

 
MP के 12 MLA दिल्ली में डटे
इससे पहले दिग्विजय सिंह के नामांकन भरने के लिए प्रस्तावक बनने के लिए मध्यप्रदेश से गोविंद सिंह के नेतृत्व में 12 एमएलए दिल्ली पहुंचे थे। दिग्विजय सिंह के नामांकन भरने के संशय को लेकर सभी नेता उनके निवास पर ही डटे रहे। 
 
राजस्थान की सियासत ने बिगाड़ा गणित
राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव रोचक हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ने को लेकर विधायकों ने इस्तीफा देकर आलाकमान के सामने शर्तें रख दी थीं। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में दिग्विजय सिंह की एंट्री हो गई। दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को नामांकन फार्म लिया। वहीं, दूसरी तरफ गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर चुनाव नहीं लड़ने की बात कही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed