फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agriculture law: Rakesh Tikait to hold three rallies in Madhya Pradesh on March 8 to get peoples support

कृषि कानून: लोगों का समर्थन लेने के लिए राकेश टिकैत मध्य प्रदेश में आठ मार्च को करेंगें तीन रैलियां

Tue, 23 Feb 2021 07:05 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 23 Feb 2021 07:05 AM IST
विज्ञापन
Agriculture law: Rakesh Tikait to hold three rallies in Madhya Pradesh on March 8 to get peoples support
राकेश टिकैत - फोटो : एएनआई

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश सिंह टिकैत केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ लोगों का समर्थन हासिल करने के लिये मध्यप्रदेश में आठ मार्च को तीन जगहों पर रैलियों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


बीकेयू की मध्यप्रदेश इकाई के महासचिव अनिल यादव ने बताया कि टिकैत आठ मार्च को श्योपुर, रीवा और देवास में किसान रैलियों को संबोधित करेंगे। इस बीच पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संयोग से प्रदेश के अनूपपुर जिले में वर्ष 2012 में हत्या और दंगे के प्रयास के मामले में टिकैत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लंबित है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टिकैत ने जेठारी इलाके में एक बिजली संयंत्र के खिलाफ बीकेयू के विरोध का नेतृत्व किया था। यह प्रदर्शन हिंसक हो गया था इसमें पुलिसकर्मी घायल हो गये और वाहनों में आग लगा दी गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनूपपुर के जिला पुलिस अधीक्षक मांगीलाल सोलंकी ने बताया कि इस मामले में टिकैत सहित 100 से अधिक लोगों को भादवि की धारा 307 सहित अन्य संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार किया गया था।


सोलंकी ने बताया कि वर्ष 2012 में जमानत पर रिहा होने के बाद टिकैत आगे की सुनवाई के लिये अदालत में पेश नहीं हुए। इसके बाद वर्ष 2016 में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। उन्होंने कहा कि हम गिरफ्तारी वारंट पर जरूरी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed