{"_id":"66017ed9bda8c0062d0b6314","slug":"devotees-of-hanuman-ji-walk-on-embers-after-their-wishes-are-fulfilled-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi Special: मनोकामना पूर्ण होने पर अंगारे पर चले हनुमान जी के भक्त, वर्षों से चली आ रही परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi Special: मनोकामना पूर्ण होने पर अंगारे पर चले हनुमान जी के भक्त, वर्षों से चली आ रही परंपरा
Mon, 25 Mar 2024 07:10 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालवा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 25 Mar 2024 07:10 PM IST
सार
Holi Special: आगर मालवा जिले में भक्ति का एक अनोखा ही रूप देखने को मिला है। यहां पर भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर अंगारे पर चलते हैं। भक्त यहां पर 9 फीट लंबी खाई में रखे अंगारों पर चलते हैं। इस दौरान उन्हें किसी प्रकार की कोई जलन नहीं होती। भक्तों का कहना है कि इसमें साक्षात भगवान विराजमान हैं, इसलिए उन्हें अंगारों से गुजरने पर किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं होता।
विज्ञापन
मनोकामना पूर्ण होने पर अंगारे पर चले हनुमान जी के भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगर जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम लिंगोड़ा में स्थित खेड़ापति हनुमान जी के मंदिर पर एक चूल का आयोजन किया जाता हैय़। इस चूल की साइज 09 फीट लंबी 02 फीट गहरी और 02 फीट चौड़ाई होती है।
विज्ञापन
इस चूल में भक्तों द्वारा लकड़ियां एवं कंडे जमाई जाते हैं, फिर उसमें आग लगाकर धदकते अंगारे तैयार किए जाते हैं। इसके बाद यहां पर आए दूर दराज के लोग इन अंगारों के ऊपर से गुजरते हैं और मंदिर में हनुमान जी के दर्शन करते हैं।
विज्ञापन
चूल से निकलने की पंरपरा
लोगों का कहना है कि आग में साक्षात हनुमान जी विराजते हैं, इसलिए चूल से निकलने के दौरान भक्तों को किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं होता है। ग्रामीणों का कहना है की यह एक चमत्कारी मंदिर है यहां से कोई भी भक्त जो भी मनोकामना मांगता है, उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त यहां पर होली के धुलेंडी वाले दिन चूल से निकलते हैं।
विज्ञापन
