{"_id":"657dca649690ee11cb058295","slug":"agar-malwa-news-two-trucks-caught-fire-during-a-road-accident-in-susner-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agar Malwa News: सुसनेर में सड़क हादसा, दो ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में लगी आग, अन्य वाहन भी आए चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar Malwa News: सुसनेर में सड़क हादसा, दो ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में लगी आग, अन्य वाहन भी आए चपेट में
Sat, 16 Dec 2023 09:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 16 Dec 2023 09:34 PM IST
सार
Agar Malwa News: आगर-मालवा जिले के सुसनेर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दौरान दो ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में आग लग गई। वहीं, दो अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगर-मालवा के सुसनेर नगर में शनिवार देर शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां दो ट्रकों की हुई आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों में आग लग गई, जिसकी चपेट में दो अन्य वाहन भी बताए जा रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना आगर-मालवा के नेशनल हाइवे पर स्थित डाक बंगला चौराहे की बताई जा रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि दो ट्रकों में हुई आपसी भिड़ंत के बाद दोनों में आग लग गई, जिसकी चपेट में एक अन्य ट्रक व सड़क पर खड़ी हुई कार भी लपेटे में आ गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि उसमें विस्फोट भी हो रहा था। साथ ही लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना की सूचना के पश्चात से ही जिले भर की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। आगर एसपी विनोद कुमार सिंह व SDM मिलिंद ढोके घटनस्थल पर पहुंचे हैं, जहां आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आग लगने के लगभग आधे घंटे के पश्चात भी नगर परिषद का दमकल मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगो में काफी नाराजगी भी है।
विज्ञापन
