{"_id":"6666eb6c8da909bd8c04f693","slug":"agar-malwa-news-pregnant-woman-commits-suicide-police-starts-investigation-after-sealing-crime-scene-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agar Malwa News: गर्भवती महिला ने की आत्महत्या, घटना स्थल सील कर पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar Malwa News: गर्भवती महिला ने की आत्महत्या, घटना स्थल सील कर पुलिस जांच में जुटी
Mon, 10 Jun 2024 05:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:33 PM IST
सार
एक गर्भवती महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगर जिला मुख्यालय के छावनी क्षेत्र में पुराने पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाली एक 22 वर्षीय विवाहिता महिला का शव सोमवार को फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर आगर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और महिला के शव को बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि महिला गर्भवती थी। महिला का शव फांसी पर लटका हुआ था। लेकिन उसके पैर जमीन से टिके हुए थे, जिससे मामला संदिग्ध होने के चलते घटना स्थल को सील कर मामले को जांच में लिया गया है।
विज्ञापन
आगर जिला हॉस्पिटल पुलिस चौकी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संतोष वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगर की छावनी निवासी मृतिका दीया पति राहुल बंजारिया (22) का शव फंदे पर लटका हुआ था। लेकिन उसके पैर नीचे जमीन पर जमे हुए थे। मामला संदिग्ध दिखाई देने के चलते कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल को सील कर दिया है। महिला की मौत आत्महत्या करने से हुई या अन्य करण से इसकी जांच एफएसएल टीम करेगी। मृतिका का आगर के जिला हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
