{"_id":"6658204508d2eadbf10d4823","slug":"agar-malwa-news-accused-doing-obscene-acts-with-women-walking-on-the-road-arrested-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agar Malwa News: राह चलती महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar Malwa News: राह चलती महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा
Thu, 30 May 2024 12:14 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 30 May 2024 12:14 PM IST
सार
पिछले कुछ दिनों से आगर जिला मुख्यालय पर सब्जी मंडी क्षेत्र, गांधी उपवन छावनी, मास्टर कॉलोनी, बस स्टेंड, शहर की कॉलोनियां समेत अन्य क्षेत्रों में महिलाओं के साथ अशलीत हरकत कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आगर मालवा में पिछले कुछ दिनों से महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले बदमाश को कोतवाली पुलिस ने पीछा करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आरोपी पिछले कुछ दिनों से आगर जिला मुख्यालय पर सब्जी मंडी क्षेत्र, गांधी उपवन छावनी, मास्टर कॉलोनी, बस स्टेंड, शहर की कॉलोनियां समेत अन्य क्षेत्रों में महिलाओं के साथ अशलीत हरकत कर रहा था।
विज्ञापन
बीते मंगलवार की रात छावनी क्षेत्र में इस बदमाश ने जैसे ही महिला के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की गई तो महिला और उनके साथ खड़े जागरूक नागरिकों ने बदमाश का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान बदमाश बाइक लेकर भागने लगा, लेकिन कोतवाली पुलिस पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम अभिषेक पिता सुमेर सिंह नट (24) निवासी बापचा बताया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
