{"_id":"668acc5bb856cdbbc50fc8db","slug":"agar-malwa-bjp-mla-of-agar-accused-of-hooliganism-congress-protests-in-protest-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agar Malwa: आगर के भाजपा विधायक पर गुंडागर्दी का आरोप, विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar Malwa: आगर के भाजपा विधायक पर गुंडागर्दी का आरोप, विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
Sun, 07 Jul 2024 10:42 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, आगर-मालवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, आगर-मालवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 07 Jul 2024 10:42 PM IST
सार
रविवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आगर जिला मुख्यालय पर स्थित एसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा विधायक मधु गहलोत पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रविवार को आगर जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा भारतीय जानत पार्टी के आगर विधायक मधु गहलोत पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन किया गया और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।
दरअसल दो जुलाई को आगर जिले के बड़ोद विकासखंड के रहने वाले सुनील व्यास नामक युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा बड़ोद-डग मार्ग पर मारपीट की गई थी। इसमें युवक द्वारा खुद के बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था, जिसमें बताया गया कि आगर विधायक मधु गहलोत के लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। उसके हाथ पैर तोड़ दिए गए। उसकी कार को भी टक्कर मार-मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
इसी मामले को लेकर रविवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आगर जिला मुख्यालय पर स्थित एसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। वानखेड़े ने बताया कि बड़े ही शर्म की बात है जनता विधायक को चुनती है उनकी हिफाजत के लिए, लेकिन आगर जिले में एक ऐसा विधायक है जो खुद ही जनता को पिटवा रहा है। अगर कोई आम व्यक्ति उसकी बात नहीं सुनता है तो अपने गुंडो को भेजकर पिटाई करवाता है।