{"_id":"61ab2d6e0f2c7125ce5b3af1","slug":"agar-malwa-the-son-of-diwankhedi-serving-in-the-indian-army-was-martyred-the-accident-occurred-due-to-the-imbalance-of-the-dozer-the-wave-of-mourning-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगर-मालवा: भारतीय सेना में सेवा दे रहा दीवानखेड़ी का सपूत शहीद, डोजर असंतुलित होने से हुआ हादसा, गांव में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगर-मालवा: भारतीय सेना में सेवा दे रहा दीवानखेड़ी का सपूत शहीद, डोजर असंतुलित होने से हुआ हादसा, गांव में शोक की लहर
Sat, 04 Dec 2021 02:40 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 04 Dec 2021 02:40 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के गांव दीवानखेड़ी के सपूत बनवारीलाल राठौर शहीद हो गए। वे करीब दस सालों से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे। गुवाहाटी के समीप उनका डोजर असंतुलित हो गया जिस कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
बनवारीलाल राठौर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के गांव दीवानखेड़ी के सपूत बनवारीलाल राठौर शहीद हो गए। वे करीब दस सालों से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे। गुवाहाटी के समीप उनका डोजर असंतुलित हो गया जिस कारण हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि डोजर असंतुलित होने से वे खाई में गिर गए थे। फौजी की शहादत की सूचना से परिजन शोक में डूब गए। गांव में भी शोक की लहर है।
जानकारी मिलने के बाद सुसनेर एसडीएम सोहन कनास प्रशासनिक अमले के साथ दीवानखेड़ी पहुंचे। एसडीएम कनास ने बताया कि ग्राम दीवानखेड़ी के बनवारीलाल राठौर सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शुक्रवार को दोपहर 4.30 पर पहाड़ी इलाके में सड़क पर गिरी मिट्टी को हटाने के दौरान डोज़र असंतुलित हो गया जिससे फौजी के गंभीर रूप से घायल हो जाने पर उनको सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां रात करीब 8.30 पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगने पर सुबह सुसनेर एसडीएम सोहन कनास प्रशासनिक अमले के साथ ग्राम दीवानखेड़ी पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से मुलाकात की। साथ ही श्मशान स्थल का जायजा लेकर पहुंच की अव्यवस्थाएं ठीक करवाई। जानकारी के अनुसार फौजी का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए कल रविवार को ग्राम दिवानखेड़ी पहुंचेगा।
2010 में हुए थे सेना में भर्ती
आगर मालवा जिले के सुसनेर विकासखंड के ग्राम दीवानखेड़ी निवासी बनवारीलाल राठौर ग्राम दीवानखेड़ी के पूर्व सरपंच रामदयाल राठौर के इकलौते पुत्र हैं। बनवारीलाल वर्ष 2010 में भारतीय में भर्ती हुए थे तभी से वे देश की सेवा कर रहे थे। 3 मार्च 2013 को सुनीता राठौर से उनका विवाह हुआ था। इनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे हर्ष की उम्र 5 वर्ष और छोटे बेटे जिगर की उम्र करीब 8 माह है।