फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   After the transfer of teachers in Damoh, children made a video in the name of CM

MP News: हमारे शिक्षक लौटा दो! दमोह की छात्राओं ने टीचरों के ट्रांसफर होने पर वीडियो बनाकर सीएम से लगाई गुहार

Mon, 06 Feb 2023 04:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 06 Feb 2023 04:16 PM IST
सार

दमोह के हटा ब्लॉक में निमरमुंडा हाईस्कूल में पदस्थ दो शिक्षकों सत्येंद्र परिहार और धीरेंद्र तंतवाय को सीएम राइज स्कूल में पदस्थ कर दिया गया है। इसके बाद से इस सरकारी स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
After the transfer of teachers in Damoh, children made a video in the name of CM
दमोह की छात्राओं ने सीएम के नाम वीडियो जारी किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के एक अलग मामला सामने आया है। सरकारी स्कूल के बच्चों ने अपने टीचरों के ट्रांसफर होने पर सीएम से अपील की है। बच्चों का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि दमोह के हटा ब्लॉक में निमरमुंडा हाईस्कूल में पदस्थ दो शिक्षकों सत्येंद्र परिहार और धीरेंद्र तंतवाय को सीएम राइज स्कूल में पदस्थ कर दिया गया है। इसके बाद से इस सरकारी स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नए शिक्षकों और पुराने शिक्षकों की वापसी को लेकर कई प्रयास किए, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। इससे परेशान विद्यार्थियों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम एक वीडियो जारी किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो में छात्राएं सामूहिक रूप से यहां पदस्थ रहे शिक्षक सत्येंद्र परिहार और धीरेंद्र तंतवाय की वापसी की अपील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कर रही हैं। छात्राएं अपील कर रही हैं कि सीएम राइज स्कूल के लिए कोई भी शिक्षक मिल जाएंगे, लेकिन उनके स्कूल में शिक्षक वापस लौटा दीजिए। छात्राओं ने कहा कि यहां पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हम लोग गांव से आते हैं, शहर पढ़ने नहीं जा सकते। छात्राओं का कहना है कि शिक्षकों की वापसी के लिए पत्र भी लिखे यदि आप तक न पहुंचे हों तो इस वीडियो के माध्यम से फिर से अपील करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed