फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   After the death of a government officer Mahendra kumar jain, his family assets worth 2.69 crores confiscated by government in indore

इंदौर : सरकारी अफसर की मौत के बाद उसके परिवार की 2.69 करोड़ की संपत्तियां जब्त

Mon, 15 Mar 2021 07:51 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 15 Mar 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
After the death of a government officer Mahendra kumar jain, his family assets worth 2.69 crores confiscated by government in indore
सांकेतिक तस्वीर

भ्रष्टाचार रोकने के लिए राज्य में बनाए गए विशेष कानून के तहत सोमवार को इंदौर की एक अदालत ने एक दिवंगत सरकारी अधिकारी के परिवार की 2.69 करोड़ रुपये मूल्य की बेहिसाब संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया। यह मिल्कियत अधिकारी की मौत से पहले लोकायुक्त पुलिस के वर्ष 2011 में मारे गए छापों के दौरान सामने आई थी।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश आलोक मिश्रा ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के दिवंगत अधीक्षण अभियंता महेंद्र कुमार जैन के पारिवारिक सदस्यों की दो करोड़ 69 लाख 43 हजार 233 रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


अदालत ने  मध्यप्रदेश विशेष न्यायालय अधिनियम 2011 के तहत यह फैसला सुनाया। विशेष लोक अभियोजक महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने फैसले के हवाले से बताया कि अदालत ने जिन संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया, वे जैन और उनके पारिवारिक सदस्यों के नाम से खरीदी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इनमें इंदौर में तीन मकान तथा शहर के एक गोदाम में रखीं 52.11 लाख रुपये की दवाएं, सागर जिले के मकरोनिया कस्बे में एक भवन, अलग-अलग बैंकों में 7.33 लाख रुपये की सावधि जमा (एफडी) योजनाएं, करीब 12.43 लाख रुपये की बीमा योजनाएं और चार पहियों वाली एक गाड़ी शामिल हैं।


चतुर्वेदी ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार से बेहिसाब संपत्ति बनाने की शिकायत को लेकर जैन के ठिकानों पर नौ अगस्त 2011 को छापे मारे थे। तब जैन इंदौर में आरईएस के अधीक्षण अभियंता के रूप में पदस्थ थे और वर्ष 2017 में बीमारी की वजह से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed