फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   after received many complaints ADG take action against police officers

थाने में फोन ना उठाने की मिल रही थीं शिकायत, एडीजी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Sat, 07 Jul 2018 07:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Sat, 07 Jul 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
after received many complaints ADG take action against police officers

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अब उन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो फोन नहीं उठाते हैं। यह आदेश अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ने दिए हैं। उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जब भी लोग पुलिस थाने में फोन करते हैं तो कोई उनका फोन नहीं उठाता। जिसके बाद एडीजी ने तीन दिनों तक एक सर्वे करवाया। इस सर्वे में अंजान नंबरों से थानों और थाना प्रभारियों को फोन लगाए गए।

विज्ञापन


सर्वे में पता चला कि 40 फीसदी थानाध्यक्ष थाने में मौजूद ही नहीं थे। वहीं 20 फीसदी पुलिस थाने ऐसे हैं जहां पुलिसकर्मी फोन नहीं उठाते। एडीजी को इसके लिए गुमनाम शिकायत की गई थी। जिसके बाद जिले से 30 थानों पर तीन दिनों तक फोन लगाए गए। इसका समय था दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे।  
विज्ञापन


मामले पर इंस्पेक्टर जनरल सोनाली दुबे ने बताया कि स्टाफ की मदद से 27 जून को 10 थानों पलासिया, बाणगंगा, हीरानगर, विजय नगर, खजराना आदि में फोन लगाया गया। इनमें से 40 फीसदी ने फोन हीं नहीं उठाया। इसमें यह भी पता चला कि दो थानाध्यक्ष थाने में मौजूद नहीं थे, एक अवकाश पर थे और तीन नदारद पाए गए। वहीं अन्य से फोन पर कोई संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा ही एक सर्वे 4 अप्रैल को भी किया गया था। इस दौरान इन थानों ने फोन तो उठा लिया था लेकिन चार थानाध्यक्ष अनुपस्थित थे। मामले पर एडीजी अजयकुमार शर्मा का कहना है कि सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को फोन उठाने के निर्देश दिए गए हैं।


उन्होंने कहा कि सोशल पुलिसिंग के लिए जनता से संपर्क करना भी जरूरी है। यदि पुलिस मामले की शिकायत वक्त पर सुन ले तो अपराध रोकने में सहायता मिल सकती है। साथ ही जो भी पुलिसकर्मी लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed