फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   advocate protection act sought to apply in mp

मप्र में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Mon, 27 Aug 2012 03:38 PM IST
भोपाल/एजेंसी
भोपाल/एजेंसी Updated Mon, 27 Aug 2012 03:38 PM IST
विज्ञापन
advocate protection act sought to apply in mp
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने वकीलों को लोकसेवक घोषित करने के लिए प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, वकीलों का एक लाख रुपए का बीमा कराने सहित चार अन्य मांगों को पूरा करने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले सात सालों से ये मांग कर रही है, लेकिन सरकार निरंतर वकीलों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा कि वे रविवार को होने वाली वकील पंचायत में इन मांगों के संबंध में घोषणा करें ताकि पंचायत सार्थक हो सके।
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग वकीलों की कार्य की प्रवृति और महत्व को देखते हुए प्रदेश में पिछले सात सालों से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग कांग्रेस पार्टी कर रही है। इस संबंध में केंद्र सरकार से भी हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री वाकई में वकीलों के प्रति चिंतित हैं तो उन्हें तत्काल उनका एक लाख रुपए का बीमा कराने तथा अधिवक्ता की मृत्यु के उपरांत 50 प्रतिशत का अंश शासन की ओर से देने की घोषणा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed